IPL 2026: केएल राहुल आईपीएल में एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने सिर्फ 50 रन दूर हैं. 21 अप्रैल को केएल राहुल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे. इस मुकाबले में केएल राहुल 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
केएल राहुल के निशाने पर एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड.
KL Rahul Eyes On MS Dhoni Record: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल में इतिहास रचने के करीब हैं. केएल राहुल मंगलवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में केएल राहुल के निशाने पर एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड है. दरअसल, आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज हैं.
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने विकेटकीपर बैटर के तौर पर सबसे ज्यादा 5,439 बनाए हैं. फिलहाल एमएस धोनी चोटिल होने की वजह से मैदान से दूर चल रहे हैं. ऐसे में केएल राहुल उनका रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केएल राहुल को सिर्फ 50 रन की जरूरत है. इसके साथ ही वह आईपीएल में नया इतिहास भी रच देंगे.
केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल में अभी तक 5,390 रन बनाए हैं. वह एमएस धोनी को रनों के मामलों में पीछे छोड़ने से सिर्फ 50 रन दूर हैं. अगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केएल राहुल फिफ्टी लगा देते हैं, तो धोनी को पीछे छोड़ देंगे. इसी के साथ केएल राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल केएल राहुल इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम दर्ज है. उन्होंने आईपीएल में अभी तक 8,908 रन बनाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा, तीसरे पर शिखर धवन आते हैं.
एमएस धोनी के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कुल 278 मैच खेले हैं. इस दौरान धोनी के बल्ले से 5,439 रन आए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 84 रहा है. वहीं. केएल राहुल ने अभी 150 मैच खेले हैं, जिनमें 5,390 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 42 अर्धशतक और 5 शतक आए हैं. हालांकि एमएस धोनी फिनिशर के तौर पर खेलते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिलता. वहीं, केएल राहुल ओपनर और मिडिल ऑर्डर के तौर पर खेलते आए हैं, जिससे उनके पास बड़ी पारी खेलने का मौका होता है.
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…