T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में फिक्सिंग के आरोपों पर आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट जांच कर रही है. फिक्सिंग का खुलासा डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से हुई है.
कनाडा बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच में फिक्सिंग
Canada Captain Dilpreet Bajwa: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी-मार्च में आईसीसी टी20 वर्ल्ड खेला गया. लेकिन इसको लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिसको सुनने के बाद क्रिकेट फैन्स को काफी गहरा सदमा लग सकता है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कनाडा टीम से जुड़े कथित मैच-फिक्सिंग स्कैंडल की जांच पहले ही शुरू कर दी है.
अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप स्टेज मैच के दौरान हुई कथित फिक्सिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सीधी भूमिका होने की बात सामने आई है.
आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) फिलहाल इस मामले में कनाडा टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा की संलिप्तता की जांच कर रही है. खासतौर पर आईसीसी की एसीयू ने हाल में प्रसारित करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट नाम की 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में किए गए दावों के बाद क्रिकेट कनाडा के खिलाफ जांच शुरू की थी. जानकारी के अनुसार, इस डॉक्यूमेंट्री को कनाडाई खोजी कार्यक्रम द फिफ्थ एस्टेट ने बनाया था और इसे कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) पर प्रसारित किया गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इस डॉक्यूमेंट्री में कनाडाई क्रिकेट के भीतर भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और अन्य अनियमितताओं के गंभीर आरोपों का विस्तार से ज़िक्र किया गया है. इसके अलावा, डॉक्यूमेंट्री में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि कनाडाई कप्तान दिलप्रीत बाजवा सबसे पहले तब शक के घेरे में आए, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान एक बेहद महंगा और असामान्य ओवर फेंका.
सीबीसी ने बताया कि इस खुलासे के बाद और स्पॉट-फिक्सिंग के संदेह के बीच आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने उनसे पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन की भी जांच की. जांच अभी भी जारी है और पूरे मामले की फिलहाल गहनता से छानबीन की जा रही है.
कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 17 फरवरी को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद कनाडा ने चार विकेट के नुकसान पर कुल 173 रन बनाए. हालांकि, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 15.1 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया, आठ विकेट से जीत हासिल की और सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया. ग्लेन फिलिप्स 39 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रचिन रवींद्र ने 36 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए।
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…