<
Categories: क्रिकेट

RR vs SRH Live Streaming: जयपुर में राजस्थान की साख दांव पर, जानें कब, कहां और कैसे देखें आज का हाई-वोल्टेज मैच?

RR vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, समय, वेन्यू और टेलीकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी यहां विस्तार से पढ़ें.

RR vs SRH Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार शाम साढ़े 7 बजे से एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से लोहा लेगी. मैदानी समीकरणों की बात करें तो राजस्थान का पलड़ा इस सीजन में भारी नजर आ रहा है उन्होंने अपने 7 में से 5 मैच जीते हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 जीत दर्ज की हैं. हालांकि हैदराबाद के हौसले बुलंद होंगे क्योंकि पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो SRH ने अपने घर में राजस्थान को 57 रनों से करारी शिकस्त दी थी और हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी है. टीम 13-9 से आगे है. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी और आप इस हाई वोल्टेज मुकाबले को कहां देख पाएंगे?

कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच?

IPL 2026 का यह मुकाबला जयपुर के ऐतिहासिक सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह मैच कब होगा?

राजस्थान और हैदराबाद की यह टक्कर शनिवार, 25 अप्रैल को होने वाली है.

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे डाली जाएगी.

टॉस का समय क्या है?

मैदान पर टॉस के लिए दोनों कप्तान शाम 7:00 बजे आमने-सामने होंगे.

टीवी पर लाइव मैच कहां देख सकते हैं?

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण (Live Telecast) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा.

मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

अगर आप घर से बाहर हैं, तो अपने फोन या लैपटॉप पर JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Petrol Diesel Price: छठ पर तेल का दाम बढ़ा या घटा? दिल्ली से पटना तक जानें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 16 November 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है,…

Last Updated: November 16, 2026 07:23:40 IST

Ramayana Box Office Collection: ‘रामायण’ का तूफान, दूसरे रविवार भी की छप्परफाड़ कमाई; तोड़े कई रिकॉर्ड

'Ramayana' box office collection day 11: दूसरे रविवार को फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में…

Last Updated: November 16, 2026 07:14:04 IST

धार में TI पर युवती को अश्लील वीडियो और WhatsApp मैसेज भेजने का आरोप, शिकायत करने पहुंची तो थाने से निकाला

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा…

Last Updated: November 15, 2026 23:28:44 IST

2035 तक ICC ने तय किया क्रिकेट का कैलेंडर, भारत को मिली दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

ICC Cricket Calendar 2035: ICC ने 2035 तक होने वाले प्रमुख पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का…

Last Updated: November 15, 2026 22:59:52 IST

14 दिन तक गहरी खाई में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा शिक्षक, मटमैला पानी पीकर बचाई जान, चरवाहे ने ऐसे खोज निकाला

Odisha teacher rescue: ओडिशा के कंधमाल जिले में भूस्खलन के दौरान लापता हुए 47 वर्षीय…

Last Updated: November 15, 2026 22:52:04 IST