<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: 1000 रन, 100 विकेट… ऑलराउंडर का धमाका, ऐसा करने वाला तीसरा भारतीय बना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे क्रुणाल पांड्या ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 मुकाबले में शानदार गेंदबाज़ी की. क्रुणाल आईपीएल में 1000 रन और 100 विकेट का दोहरा रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे क्रुणाल पांड्या ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 मुकाबले में शानदार गेंदबाज़ी की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने अपने चार ओवरों में 38 रन देकर दो विकेट लिए. क्रुणाल ने अपना पहला विकेट पारी के 10वें ओवर की पाँचवीं गेंद पर लिया, जब उन्होंने मिचेल मार्श को आउट किया. इसके बाद 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने अब्दुल समद को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. समद का कैच रजत पाटीदार ने लपका.
समद का विकेट क्रुणाल के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. वह आईपीएल इतिहास में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 30वें गेंदबाज़ बन गए. मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 147 मैच खेलने वाले क्रुणाल अब तक 100 विकेट लेने के साथ 1757 रन भी बना चुके हैं.

1000 रन भी और 100 विकेट भी

इसके साथ ही क्रुणाल आईपीएल में 1000 रन और 100 विकेट का दोहरा रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने हासिल की थी. फिलहाल रविंद्र जडेजा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के लिए 259 मैचों में 3336 रन बनाए हैं और 173 विकेट लिए हैं.

इससे पहले किस किस ने ऐसा किया?

वहीं अक्षर पटेल, जो आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने 166 मैचों में 1919 रन बनाए हैं और 131 विकेट झटके हैं. आईपीएल इतिहास में अब तक कुल छह खिलाड़ी 1000 रन और 100 विकेट का दोहरा रिकॉर्ड बना चुके हैं. क्रुणाल, जडेजा और अक्षर के अलावा यह उपलब्धि सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो के नाम भी दर्ज है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST