<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले के दौरान गरमागर्मी भी देखने को मिली जब प्रिंस यादव ट्रिस्टन स्टब्स को कुछ कहते नजर आए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में 1 अप्रैल को हुए मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के खिलाफ मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली की टीम ने 142 रन के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल करते हुए सिर्फ 17.1 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया और शानदार जीत दर्ज की. समीर रिजवी ने शानदार फिफ्टी ठोकी. लेकिन मैच के दौरान गरमागर्मी भी देखने को मिली जब प्रिंस यादव ट्रिस्टन स्टब्स को कुछ कहते नजर आए.
इस मैच में इकाना स्टेडियम पर खेल के दौरान एक दिलचस्प और गर्म माहौल भी देखने को मिला. दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के बीच पांचवें ओवर में तीखी नोकझोंक हो गई. ओवर की पांचवीं गेंद के बाद प्रिंस यादव बल्लेबाज के पास जाकर उन्हें घूरने लगे और कुछ कहते नजर आए. जिसका जवाब स्टब्स ने भी उसी अंदाज में दिया. प्रिंस यादव के इस व्यवहार पर बीसीसीआई कोई एक्शन लेगा या नहीं. ये तो मैच के अगले दिन ही पता चलेगा.


 

मैच में क्या क्या हुआ

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम 18.4 ओवर में महज 141 रन पर सिमट गई. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ. पिच भले ही आसान नहीं थी, लेकिन लखनऊ की बल्लेबाजी में ना तो स्पष्ट रणनीति दिखी और ना ही आत्मविश्वास. पंत 9 गेंदों में 7 रन बनाकर रन आउट हो गए और सहज नजर नहीं आए. मार्करम (11 रन) ने एक छक्का और एक चौका जरूर लगाया, लेकिन अक्षर पटेल की सटीक गेंद ने उनका विकेट ले लिया. 
 

दिल्ली टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची

चेज करते हुए दिल्ली ने इस स्कोर को 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो समीर रिजवी रहे जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनका साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने दिया. उनके बल्ले से भी 32 गेंदों में 39 रन निकले. दिल्ली इस शानदार जीत के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. उनका नेट रन रेट भी प्लस में है. वहीं, हार के साथ लखनऊ की टीम 8वें स्थान पर है. देखना होगा कि आने वाले मैचों में ये दोनों टीमें कैसा परफॉर्म करती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST