LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में ही मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया, जहां जीत के हीरो समीर रिजवी रहे. उन्होंने 46 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेलते हुए अंत में छक्का जड़कर मैच खत्म किया. 17.1 ओवर में अब्दुल समद की गेंद पर उन्हें एक आसान लॉन्ग हॉप मिली, जिसे रिज़वी ने पुल शॉट खेलकर डीप मिड-विकेट स्टैंड में पहुंचा दिया। इससे पहले 17वें ओवर में टीम का स्कोर 139/4 था. इस जीत में स्टब्स ने भी 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर अहम योगदान दिया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. पंत की टीम के लिए यह पहली हार है.
15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 113/4 हो गया है। इस ओवर में कुल 7 रन आए, जिसमें एक चौका शामिल रहा। बल्लेबाज़ों ने ज्यादा जोखिम नहीं लिया और स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया. स्टब्स 30 रन बनाकर 26 गेंदों पर खेल रहे हैं, जबकि Sameer Rizvi 52 रन बनाकर 40 गेंदों पर टिके हुए हैं और टीम की पारी को संभाल रहे हैं.
10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 77 रन पर 4 विकेट है। यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें कुल 16 रन आए। बल्लेबाज़ों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 2, 4, 1, 1, 4, 4 जैसे शॉट्स के साथ रन गति को तेज किया। समरी रिजवी 28 रन बनाकर 21 गेंदों पर अच्छी लय में दिख रहे हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 19 रन बनाकर 15 गेंदों में उनका अच्छा साथ दे रहे हैं.
दिल्ली कैपिटल्स टीम का 4 ओवर के बाद स्कोर 23/2 है और यह एक बेहद कसा हुआ मुकाबला बनता दिख रहा है। इस ओवर में सिर्फ 3 रन आए, जिसमें एक विकेट भी गिरा. केएल राहुल और नीतिश राणा सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. क्रीज पर समीर रिजवी हैं.
20 ओवर के खेल के बाद लखनऊ ने 141 रन बनाए हैं. उनकी बल्लेबाजी खराब रही. दिल्ली के सामने अब आसान लक्ष्य है. अगर उन्हें जीतना है तो 20 ओवर में कुल 142 रन बनाने होंगे.
15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 121 रन पर 6 विकेट हो गया है। इस ओवर में कुल 13 रन आए, जो बल्लेबाजी टीम के लिए थोड़ा राहत भरा साबित हुआ. इस समय क्रीज पर अब्दुल समद 18 गेंदों में 29 रन बनाकर थोड़ा आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं, जबकि शाहबाज अहमद 5 गेंदों में 3 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. गेंदबाजी की बात करें तो टी नटराजन ने अब तक 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया है. टीम अभी भी दबाव में है क्योंकि 6 विकेट गिर चुके हैं, लेकिन अगर अब्दुल समद इसी तरह तेजी से रन बनाते रहे तो आखिरी 5 ओवरों में स्कोर को मजबूत किया जा सकता है.
9 ओवर के बाद स्कोर 65 रन पर 4 विकेट हो गया है। इस ओवर में कुल 8 रन आए, लेकिन एक अहम विकेट गिरने से बल्लेबाज़ी टीम दबाव में आ गई है. इस समय मिचेल मार्श 25 गेंदों में 29 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं, जबकि अब्दुल समद अभी खाता खोले बिना 1 गेंद खेल चुके हैं। गेंदबाज़ी में लुंगी एनगिडी ने 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किया है और अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई है।
चौथे ओवर के बाद स्कोर 4 ओवर में 25 रन पर 1 विकेट हो गया है। इस ओवर में कुल 6 रन आए, जिसमें बल्लेबाज़ों ने ज्यादा जोखिम नहीं लिया और सिंगल-डबल के जरिए स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश की। आखिरी गेंद पर चौका लगाकर ओवर को थोड़ा बेहतर बनाया गया. इस समय एडेन मार्करम 5 रन बनाकर 4 गेंदों पर क्रीज़ पर मौजूद हैं, जबकि मिचेल मार्श 11 गेंदों में 12 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. पंत 7 रन बनाकर आउट हुए.
आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला 1 अप्रैल (बुधवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ की टीम अपने नए सीजन का शुरुआत कर रही है. दिल्ली कैपिटल्स की कमान अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में है. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
ऋषभ पंत को पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया था, जब उन्हें फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ऑक्शन में खरीदा था. इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. इसका मतलब है कि ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे. पिछले सीजन इन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों मैच जीते थे. ऐसे में इस नए सीजन में ऋषभ पंत की टीम एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
LSG का फुल स्क्वाड: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्ख्या, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह.
DC का फुल स्क्वाड: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, करुण नायर, पथुम निसंका, साहिल पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल.
LSG vs DC LIVE Updates: दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के हीरो समीर रिजवी रहे जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनका साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने दिया. उनके बल्ले से 32 गेंदों में 39 रन निकले.
LSG vs DC LIVE Updates: दिल्ली कैपिटल्स जीत के बेहद करीब है. उन्हें 18 गेंदों में अब जीत के लिए सिर्फ 3 रन चाहिए.
LSG vs DC LIVE Updates: 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 124-4 है. दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 24 गेंदों में 16 रन चाहिए.
LSG vs DC LIVE Updates: 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 106-4 है. दिल्ली की जीत यहां से तय नजर आ रही है. समीर रिजवी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ ट्रिस्टन स्टब्स दे रहे हैं.
LSG vs DC LIVE Updates: 12 ओवर के बाद स्कोर 87-4 है. दिल्ली के लिए यहां से जीत आसान नजर आ रही है. बस उन्हें विकेट नही गंवाना है.