<
Categories: देश

IndiGo Fare Hike: 10 हजार रुपये तक महंगा हो गया हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से बदल जाएंगे टिकट के रेट, जेब पर पड़ेगा 10 हजार रुपए तक का बोझ. सफर से पहले देखें नई रेट लिस्ट.

IndiGo Fare Hike: इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर बिलकुल नहीं है. अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने या कहीं काम से जाने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी. दरअसल, सरकार द्वारा विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इंडिगो ने अपने हवाई किराए में इजाफा करने का फैसला किया है.

घरेलू उड़ानों पर कितना असर?

इंडिगो ने दूरी के हिसाब से ईंधन शुल्क तय किया है. आप जितनी दूर का सफर करेंगे, चार्ज उतना ही ज्यादा होगा जैसे 500 किमी से कम की दूरी की उड़ान के लिए आपसे 275 रुपए अतिरिक्त लिया जाएगा. 2,000 किमी से ज्यादा की दूरी के लिए आपसे 950 रुपए तक लिए जाएंगे. कुल मिलाकर घरेलू उड़ानों के लिए यह चार्ज 275 रुपए से 950 रुपए के बीच रहेगा.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का हाल

विदेश जाने वालों के लिए यह बोझ और भी ज्यादा है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज 900 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक तय किया गया है. सबसे ज्यादा मार यूके और यूरोप जाने वाली उड़ानों पर पड़ी है, जहाँ नया फ्यूल चार्ज 10,000 रुपए कर दिया गया है हालांकि ग्रीस और तुर्की जाने वालों को इसमें थोड़ी राहत दी गई है.

यह नियम कब से लागू होगा?

अगर आप 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) की रात 1:01 बजे के बाद टिकट बुक करते हैं, तो आपको ये नए रेट चुकाने होंगे. इससे पहले की गई बुकिंग्स पर पुराना किराया ही लागू रहेगा.

किराया क्यों बढ़ा?

इस बढ़ोतरी के पीछे की कुछ बड़ी वजहें हैं पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को विमान ईंधन के दामों में 25% की भारी बढ़ोतरी की है. एयरलाइन के कुल खर्च का लगभग 40% हिस्सा सिर्फ ईंधन पर खर्च होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर टिकटों पर पड़ता है.अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ईंधन की कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हैं जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है.

मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के भारी उछाल से आम यात्रियों को बचाने के लिए केवल आंशिक बढ़ोतरी (15 रुपए प्रति लीटर) ही एयरलाइंस पर डाली है ताकि असर को कम किया जा सके.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST