<
Categories: क्रिकेट

Mohsin Khan: संकट में राजस्थान रॉयल्स, मोहसिन खान ने बरपाया कहर! वैभव सूर्यवंशी को सस्ते में भेजा पवेलियन

LSG vs RR IPL 2026: मोहसिन खान की रफ्तार के आगे बेबस हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी! लखनऊ के खिलाफ क्या जल्दी विकेट खोकर फंस गई है राजस्थान रॉयल्स?

Mohsin Khan dismisses Vaibhav Suryavanshi: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस सीजन की सबसे बड़ी खोज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे हैं। उन्होंने अपनी निडर बल्लेबाजी से दिग्गजों को प्रभावित किया है. लेकिन आज मोहसिन खान ने उनके आत्मविश्वास को कड़ी चुनौती दी. लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने राजस्थान को शुरुआती झटके देकर घुटनों पर ला दिया है. मोहसिन खान ने खतरनाक दिख रहे वैभव सूर्यवंशी(11 गेंद में 8 रन) को पवेलियन भेज दिया है. मोहसिन ने ओवर की शुरुआती पांच गेंदें डॉट डालकर वैभव पर इतना दबाव बनाया कि वे एक गलत शॉट खेलने पर मजबूर हो गए. दिग्वेश राठी ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच लपका. इस विकेट के बाद मोहसिन का जश्न देखने लायक था. 

मैच की बात करें तो ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपनी टीम में दो बड़े बदलाव करते हुए मयंक यादव और दिग्वेश राठी को मौका दिया है. खबर लिखे जाने तक राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 ओवर के बाद 33/3 है. रॉयल्स की टीम पावरप्ले में ही गहरे संकट में घिर गई.

दोनों टीमों की साख दांव पर

देखा जाए तो यह मुकाबला उन दो टीमों के बीच है जो फिलहाल जीत की पटरी से उतरी हुई हैं. राजस्थान रॉयल्स, जिसने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ धमाकेदार अंदाज में की थी, पिछले दो मैचों में मिली हार से बैकफुट पर है. टीम का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह रहा है और सबसे बड़ी चिंता कप्तान रियान पराग की फॉर्म है. पराग पिछली 6 पारियों में तीन बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं, और उनका उच्चतम स्कोर महज 20 रन रहा है.

रॉयल्स की पूरी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के कंधों पर टिकी है. लेकिन जब भी ये टॉप-3 फेल होते हैं, टीम की कमजोरियां खुलकर सामने आ जाती हैं.

लखनऊ की अपनी चुनौतियां

भले ही लखनऊ ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी भी पहेली बनी हुई है. ओपनिंग जोड़ी में लगातार बदलाव और पिछले मैच में आयुष बदोनी और मिचेल मार्श का प्रयोग सफल नहीं रहा था. मिचेल मार्श शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं (लगातार दो बार 40+ स्कोर), लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे. ऋषभ पंत की अपनी लय गायब दिख रही है. मैदान पर उनका धीमा अंदाज और टाइमिंग की कमी फैंस को परेशान कर रही है. निकोलस पूरन, टीम की सबसे बड़ी मजबूती ‘पूरन’ का बल्ला इस सीजन खामोश है, जिससे टीम के प्लेइंग XI में उनके स्थान पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST