<
Categories: बिहार

Bihar Crime News: 4-5 दिन पुरानी लाश, काला बैग और पास में सर्विस पिस्टल… ऐसे खत्म हुई फरार ASI की तलाश!

Bihar Crime News: मधुबनी में ग्रामीणों पर फायरिंग का आरोपी फरार ASI चंद्रमोहन सिंह मृत मिला. शव के पास सर्विस पिस्टल, मोबाइल और लैपटॉप मिले. गिरफ्तारी पर 2 लाख का इनाम घोषित था.

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग करने के आरोपी फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव गुरुवार देर शाम बरामद हुआ. उसका शव बाबूबरही इलाके के एक मैदान में मिला. मौके से उसकी सर्विस पिस्टल, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी थी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है.

12 पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया था

मधुबनी पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में गोलीबारी की घटना के बाद से ही ASI चंद्रमोहन सिंह फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर करीब 12 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था. पुलिस बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा नेपाल के सीमावर्ती इलाकों और दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही थी. गुरुवार 12 नवंबर को ही उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम 25 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया गया था. इसी बीच शाम को मैदान में शव पड़े होने की सूचना मिली.

शव के पास मिली सर्विस पिस्टल और लैपटॉप

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की. FSL की टीम को भी बुलाया गया. कपड़े, आधार कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई. शव बोरी में बंद पाया गया. जांच के दौरान शव के नीचे से उसकी सर्विस पिस्टल भी मिली. पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है. इसे बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि हथियार से जुड़ी जानकारी सामने आ सके.

तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

पुलिस का कहना है कि ASI की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. शव का इनक्वेस्ट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तैयार किया जा रहा है. तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. पुलिस को पोस्टमार्टम, इनक्वेस्ट और पिस्टल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है. इन्हीं रिपोर्टों से मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हुआ था विवाद

दरअसल, 3 नवंबर को बलिराजगढ़ में ग्रामीणों ने ASI चंद्रमोहन सिंह को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ASI ने ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

ये भी पढ़ें :Watch Video: ‘कुछ काम नहीं कर रहा…’ चलती ट्रेन में बेबस दिखा ड्राइवर, इमरजेंसी ब्रेक भी हुए फेल? पटरी से उतरे डिब्बे

तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे गांव

घटना के अगले दिन 4 नवंबर को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था. मौके पर पहुंचे मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ भीड़ ने बदसलूकी की थी. कुछ लोगों ने डीएम का कॉलर पकड़ लिया था. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं, 5 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नेता पीड़ित परिवारों और घायलों से मिलने गांव पहुंचे थे. उन्होंने परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना था. अब फरार ASI का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें :  Caught On CCTV: गांजा नहीं बेचूंगी… कहते ही टूट पड़े गुंडे, दिल्ली में महिला की बेरहमी से पिटाई; 5 दिन बाद हुआ मामला दर्ज

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 09:53:54 IST

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार, AQI 500 के करीब; नोएडा में अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Delhi Pollution: शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई, और ओवरऑल…

Last Updated: November 13, 2026 09:52:41 IST

Delhi Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा से नहीं मिलेगी राहत? जानें राजधानी में कब होगी बारिश

Delhi Rain: मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के…

Last Updated: November 13, 2026 09:35:50 IST

Caught On CCTV: मौत के मुंह में पहुंची महिला, ऊपर से गुजर गए ट्रेन के 3 कोच; RPF जवान ने ऐसे बचाई जान

Caught On CCTV: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला…

Last Updated: November 13, 2026 08:39:04 IST

Caught On CCTV: गांजा नहीं बेचूंगी… कहते ही टूट पड़े गुंडे, दिल्ली में महिला की बेरहमी से पिटाई; 5 दिन बाद हुआ मामला दर्ज

Caught On CCTV: हौज खास में गांजा बेचने से मना करने पर माफिया ने फूल…

Last Updated: November 13, 2026 08:18:47 IST