<
Categories: क्रिकेट

LSG vs SRH: घर बैठे सनडे को बनाएं Fun-Day! लखनऊ-हैदराबाद मैच लाइव देखने का पूरा जुगाड़, मिस किया तो…

LSG vs SRH Live Streaming: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद शाम को आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत होगी. जानें कहां लाइव देख सकेंगे ये दोनों मुकाबले...

LSG vs SRH Live Streaming: 5 अप्रैल यानी रविवार को आईपीएल 2026 का दूसरा डबल हेड मुकाबला खेला जाएगा. रविवार को दोपहर के समय पहला मैच खेला जाएगा, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगी. ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. वहीं, ऋषभ पंत की लखनऊ पहले मैच में मिली हार के बाद वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले के बाद शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भिड़ंत होगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांच से भरा सनडे मिलेगा. अगर आपने के मैच मिस कर दिए, तो आपको बड़ा पछतावा होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये दोनों मुकाबले कब-कहां खेले जाएंगे. साथ ही आप इस मुकाबलों का टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकेंगे. चेक करें सारी डिटेल्स…

लखनऊ की हैदराबाद से होगी भिड़ंत

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला 5 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए शाम 3 बजे टॉस होगा. यह रोमांचक मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा, जहां पर बल्लेबाजों के बैट से खूब रन बनते हैं.

आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला 5 अप्रैल (रविवार) को शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी  3 बजे टॉस होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

ये दोनों ही रोमांचक मुकाबले आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. सिर्फ ये ही नहीं, बल्कि आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा.

मोबाइल पर कैसे देखें मैच?

वहीं, अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. JioHotstar पर आईपीएल के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इसके अलावा अगर आपको मैच से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए indianews.in बेवसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST