LSG vs SRH Predicted Playing XI: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स पहले मैच में मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ खेल सकती है. देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11...
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11.
LSG vs SRH Predicted Playing XI: IPL 2026 का 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा, जो दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले में हैदराबाद में रनों की बारिश हो सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन अपने 2 मैच खेलकर आ रही है, जिसमें 1 जीत और हार मिली है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अभी तक सिर्फ 1 मैच खेला है, जिसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी है. अब ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. हैदराबाद के नियमित कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जिसके चलते ईशान किशन ही कप्तानी करते दिखाई देंगे. कमिंस अपनी चोट के स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. वहीं, लखनऊ की टीम पहले मैच में हार के बाद प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकती है. स्पिनर गेंदबाद दिग्वेश राठी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है.
ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने आरसीबी के खिलाफ मैच से टूर्नामेंट का आगाज किया था. उन्हें पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर पहली जीत दर्ज की. हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ 226 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड खतरनाक फॉर्म में वापस आ गए हैं. इसके अलावा कप्तान ईशान किशन आक्रामक लय में दिखाई दे रही हैं. साथ ही हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी मिडिल ऑर्डर को अच्छी तरह संभाल रहे हैं. वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा फॉर्म में वापस आ गए हैं. हालांकि डेविड पेन काफी महंगे साबित रहे थे. ऐसे में डेविड पेन की जगह ब्रायडन कार्स को मौका दिया जा सकता है. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ज्यादा बदलाव नहीं करेगी, क्योंकि पिछले मैच में उन्हें जीत मिली थी.
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की बात करें, तो उनकी टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस मुकाबले में लखनऊ की टीम में थोड़े बदलाव किए जा सकते हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पिछले मैच में ओपनिंग की थी, लेकिन पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. ऐसे में वह खुद को एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में भेज सकते हैं. मिचेल मार्श और एडन मार्करम की ओपनिंग जोड़ी को वापस लाया जा सकता है, जिन्होंने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि लखनऊ की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है. मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान की जोड़ी खतरनाक नजर आ रही है. हालांकि पिछले मैच में दिग्वेश राठी को प्लेइंग-11 में शामिल न करना लखनऊ को भारी पड़ा था. ऐसे में इस मुकाबले में दिग्वेश राठी को मौका दिया जा सकता है.
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार/हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पेन/ब्रायडन कार्स.
मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, ऑनरिक नॉर्ख्या, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी.
गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…
Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…
Kal ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…
PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…
Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…