<
Categories: क्रिकेट

MI vs GT Predicted Playing XI: रोहित की वापसी या हार्दिक की बढ़ेगी टेंशन? देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11!

MI vs GT Predicted Playing XI: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला. जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और रोहित शर्मा की फिटनेस अपडेट.

MI vs GT Predicted Playing XI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम जब गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने होंगी, तो माहौल बिल्कुल अलग होगा. एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम है, जिसके लिए फिलहाल सब कुछ सही चल रहा है. लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद टाइटंस के हौसले बुलंद हैं और आज की एक जीत उन्हें सीधा ‘टॉप-4’ में पहुंचा देगी. दूसरी तरफ, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता है. फिलहाल टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है. रविवार को केकेआर की जीत ने मुंबई की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है.

हार्दिक की बढ़ी चिंता, रोहित की वापसी पर सस्पेंस

मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या लगातार चौथी हार के बाद काफी निराश दिखे. उन्होंने साफ़ कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि टीम की रणनीति मैदान पर कारगर क्यों नहीं हो पा रही है. पिछले मैच में रोहित शर्मा की कमी खली, जो इस सीजन टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं. हालांकि उनकी जगह आए क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन टीम को संतुलन बनाने के लिए अनुभवी ट्रेंट बोल्ट को बाहर बैठना पड़ा.

गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कहना है कि रोहित ने नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन क्या वो आज अंतिम एकादश (Playing 11) का हिस्सा होंगे? इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 (Predicted XIIs)

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह मोहम्मद गजनफर

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

IND VS WI: तीसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; गंभीर की बढ़ सकती है टेंशन

IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…

Last Updated: October 1, 2026 13:46:02 IST

Cricket Rule Changes: अब बाउंड्री पर हवा में उछलकर कैच पकड़ा तो मिलेगा नोट-आउट! 1 अक्टूबर से लागू हुए 73 नए नियम

1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…

Last Updated: October 1, 2026 13:34:16 IST

मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 1, 2026 13:00:36 IST

How to Impress a Girl: हाइट, लुक्स नहीं…ये Qualities जीत रही हैं लड़कियों का दिल; क्या आप हैं Gen Z की पसंद वाले लड़के?

How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:59:21 IST