MI vs GT Predicted Playing XI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम जब गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने होंगी, तो माहौल बिल्कुल अलग होगा. एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम है, जिसके लिए फिलहाल सब कुछ सही चल रहा है. लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद टाइटंस के हौसले बुलंद हैं और आज की एक जीत उन्हें सीधा ‘टॉप-4’ में पहुंचा देगी. दूसरी तरफ, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता है. फिलहाल टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है. रविवार को केकेआर की जीत ने मुंबई की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है.
हार्दिक की बढ़ी चिंता, रोहित की वापसी पर सस्पेंस
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या लगातार चौथी हार के बाद काफी निराश दिखे. उन्होंने साफ़ कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि टीम की रणनीति मैदान पर कारगर क्यों नहीं हो पा रही है. पिछले मैच में रोहित शर्मा की कमी खली, जो इस सीजन टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं. हालांकि उनकी जगह आए क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन टीम को संतुलन बनाने के लिए अनुभवी ट्रेंट बोल्ट को बाहर बैठना पड़ा.
गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कहना है कि रोहित ने नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन क्या वो आज अंतिम एकादश (Playing 11) का हिस्सा होंगे? इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 (Predicted XIIs)
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह मोहम्मद गजनफर