<
Categories: क्रिकेट

MI vs SRH head to head: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी!

MI vs SRH head to head: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज. जानें हेड-टू-हेड आंकड़े, टीम की मौजूदा स्थिति और वानखेड़े में होने वाले इस बड़े मुकाबले की पूरी जानकारी.

IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली इस भिड़ंत में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी. एक तरफ हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अपनी साख बचाने और टूर्नामेंट में वापसी करने की कोशिश में है.

पॉइंट्स टेबल का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब तक का सफर काफी शानदार रहा है. टीम ने अब तक खेले 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है. आज की जीत उन्हें 12 अंकों तक पहुंचा देगी, जो प्लेऑफ की राह को और आसान बना सकता है. मुंबई इंडियंस की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए हैदराबाद के लिए यह चुनौती बहुत कठिन नहीं लगती.

दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है. टीम ने 7 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है और वह पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर खिसक गई है. लगातार मिल रही हार के सिलसिले को तोड़कर मुंबई की टीम आज अपनी किस्मत बदलना चाहेगी.

MI बनाम SRH का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

जब बात इन दोनों टीमों के आपसी मुकाबले की आती है, तो आंकड़े मुंबई के पक्ष में नजर आते हैं.

  • कुल मैच: 25
  • मुंबई इंडियंस की जीत: 14
  • सनराइजर्स हैदराबाद की जीत: 10
  • टाई मुकाबला: 1

हालांकि इतिहास मुंबई के साथ है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आज शाम वानखेड़े में एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. क्या मुंबई अपनी बादशाहत कायम रखेगी या हैदराबाद अपनी जीत की लय बरकरार रखेगी? यह देखना दिलचस्प होगा.

मुंबई की संभावित XI

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

SRH की संभावित XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेविस हेड

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST