<
Categories: देश

दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही थी हियरिंग, अचानक चलने लगा पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप

दिल्ली हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला. जिसे देखने के बाद हड़कंप मच गया. मुख्य न्यायाधीश की बेंच के समक्ष चल रही ऑनलाइन कार्यवाही के बीच कथित तौर पर अश्लील वीडियो चला दिया गया.

दिल्ली हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला. जिसे देखने के बाद हड़कंप मच गया. मुख्य न्यायाधीश की बेंच के समक्ष चल रही ऑनलाइन कार्यवाही के बीच कथित तौर पर अश्लील वीडियो चला दिया गया, जिसके चलते सुनवाई को कई बार रोकना पड़ा. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही सुनवाई के दौरान हुई, जब अचानक वर्चुअल कोर्टरूम की स्क्रीन पर आपत्तिजनक चीजें दिखाई देने लगी. इससे अदालत की कार्यवाही में अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों ने तुरंत सुनवाई स्थगित कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम बंद कर दिया.

कुछ समय बाद सिस्टम दोबारा शुरू कर कार्यवाही बहाल की गई, लेकिन थोड़ी ही देर में फिर वही घटना दोहराई गई. दूसरी बार अश्लील वीडियो चलने के बाद अधिकारियों ने वर्चुअल कोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया. मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब कथित तौर पर वीडियो चलाने वाले अकाउंट पर “You’ve been hacked” संदेश दिखाई दिया. इसके साथ ही एक ऑटोमेटेड आवाज भी यही संदेश दोहराती सुनाई दी, जिससे दिल्ली हाई कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई प्रणाली पर संभावित साइबर हमले की आशंका गहरा गई.

ये भी पढ़ें:- कालिंदी कुंज और बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो सेवा बाधित! मैजेंटा लाइन पर फंसे यात्री, भड़का आक्रोश

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह दृश्या एक फर्जी लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखाई दिया. उस व्यक्ति ने स्क्रीन शेयर कर कोर्ट की कार्यवाही के बीच अश्लील वीडियो चला दिए. बताया जा रहा है कि आपत्तिजनक वीडियो “Sridhar Sarnobat” और “Shitjeet Sighn” नाम के अकाउंट्स से चलाए गए, हालांकि अधिकारियों ने अब तक इन अकाउंट्स के पीछे मौजूद व्यक्तियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें:- तीस हजारी कोर्ट का सख्त रुख, पूर्व IRS अधिकारी पर हमले में CBI के जॉइंट डायरेक्टर को सजा

घटना के बाद हाई कोर्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया ताकि आगे किसी भी दुरुपयोग को रोका जा सके. इस घटना ने वर्चुअल कोर्ट कार्यवाही की सुरक्षा व्यवस्था और एक्सेस कंट्रोल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब इस बात की जांच की जाएगी कि वह व्यक्ति सुनवाई में कैसे शामिल हुआ और यह घटना साइबर हमले का परिणाम थी या सुरक्षा प्रोटोकॉल में चूक का. फिलहाल वर्चुअल सुनवाई प्रणाली बहाल नहीं की गई है और इसे दोबारा शुरू किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक समयसीमा घोषित नहीं की गई है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST