<
Categories: क्रिकेट

MI vs SRH Predicted Playing XI: वानखेड़े में आज ‘करो या मरो’ की जंग: हार से बेहाल मुंबई करेगी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव

MI vs SRH Predicted Playing XI: आज है MI vs SRH का मुकाबला. वानखेड़े में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में बड़े बदलावों की उम्मीद, वहीं सनराइजर्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

MI vs SRH  Predicted Playing XI: आज बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने जा रहा है. शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में एक तरफ जहां MI अपनी साख बचाने उतरेगी, वहीं SRH अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वर्तमान पॉइंट्स टेबल को देखें तो दोनों टीमों की स्थिति बिल्कुल अलग है. MI इस वक्त 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ सबसे नीचे पर है. वहीं, SRH 5 जीत और लगातार 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है.

हालांकि, इतिहास मुंबई के पक्ष में है. वानखेड़े में MI का SRH के खिलाफ 6-2 का शानदार रिकॉर्ड रहा है. लेकिन पिछले मैच में चेन्नई (CSK) के खिलाफ मिली 103 रनों की शर्मनाक हार ने मुंबई के आत्मविश्वास को पूरी तरह झकझोर दिया है.

मुंबई इंडियंस (MI) की बड़े बदलावों की तैयारी

पिछली हार के बाद मुंबई की टीम में भारी फेरबदल की उम्मीद है. विल जैक्स, एएम गजनफर, कृष भगत और अश्वनी कुमार को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. क्विंटन डी कॉक और नमन धीर पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि सूर्या (SKY) नंबर 3 पर मोर्चा संभालेंगे. कप्तान हार्दिक पांड्या नंबर 4 पर उतरेंगे. जसप्रीत बुमराह इस सीजन विकेटों के लिए तरस रहे हैं. टीम की गेंदबाजी इस साल आईपीएल की सबसे खराब औसत वाली गेंदबाजी साबित हुई है.

मुंबई की संभावित XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का नो चेंज

लगातार चार जीत दर्ज करने वाली हैदराबाद अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी शानदार शुरुआत दे रही है. वहीं हेनरिक क्लासेन इस सीजन के सबसे खतरनाक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. कमिंस की कप्तानी और डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी ने SRH की किस्मत बदल दी है. नए गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने भी सबको प्रभावित किया है.

SRH की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेविस हेड

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST