<

ट्रेन का इंतज़ार करती रही पत्नी, पति ज़िंदगी से हार गया: रीठी स्टेशन की वो कहानी जिसे सुनकर पत्थर दिल भी पिघल जाए

एमपी के एक रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की घटना ने प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े कर दिए. जो कोई इस घटना का साक्ष्य था, उसने शायद गरीबी को कोसा हो. ये मामला कटनी के रीठी रेलवे स्टेशन का है, जहां इलाज के लिए अस्पताल जा रहे बुजुर्ग की सांसे ट्रेन का इंतजार करते-करते थम गईं. पति की मौत से पत्नि को भी गहरा धक्का लगा और बुजुर्ग महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

वो कहते हैं न, बुरा वक्त और बीमारी बिना किसी संदेश के चले आते हैं. इस कहावत से हूबहू मेल खाती एक हृदयविदारक घटना एमपी के रीठी रेलवे स्टेशन से सामने आई है, जहां एक पति अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहा था, अस्पताल जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में भी था. साथ में पत्नी भी ट्रेन की राह देख रही थी. इधर ट्रेन तो नहीं आई, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति की सांसे थम स्टेशन पर हमेशा के लिए थम गईं. इस घटना एक वीडियो भी जारी हुआ है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेवागार गांव निवासी बुजुर्ग शालीन साह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थीं. दोनों रीठी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्हें ट्रेन का इंतजार था.

इसी दौरान ट्रेन आने से पहले ही शालीन साह की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई. पत्नी कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही उन्होंने स्टेशन परिसर में अंतिम सांस ले ली.

शव को देख रोती रही

पति को यूं शरीर छोड़ते देख पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वह स्टेशन पर शव के पास बैठी रही और सहायता के लिए लोगों से गुहार लगाती रही. यह मार्मिक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

इस घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया.

ये घटना शायद आपको भावुक करे या न करें, लेकिन ये सोचने पर मजबूर कर सकती है कि आज भी हमारे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं और परिवहन का हाल कितना चुनौतीपूर्ण है. एक गरीब और असहाय का अस्पताल पहुंचना तो और भी मुश्किल हो जाता है. 

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST