<
Categories: क्रिकेट

MS Dhoni: सब कुछ फिट, फिर भी ‘थाला’ की नो एंट्री! IPL 2026 में धोनी क्यों नहीं कर पा रहे वापसी?

MS Dhoni Injury Update: CSK के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से रिकवर हो चुके हैं. हालांकि वह अभी भी मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार नहीं हैं. इसके पीछे हैरान कर देने वाली वजह सामने आई है. जानें क्या है कारण...

MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आधा सीजन खत्म हो गया है. अभी भी फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की पहली झलक का इंतजार है. क्रिकेट फैंस को अभी भी इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है कि एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर कब उतरेंगे. चेन्नई बनाम मुंबई इंडियंस मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) के वापसी को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन वह मैदान पर नहीं उतरे. अब चेन्नई की टीम 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अगला मैच खेलने वाली है, जिसमें एमएस धोनी की वापसी की काफी कम संभावना है.

इस बीच क्रिकेट के गलियारों से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे थाला फैंस का दिल टूट गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. इसके बावजूद भी वह मैदान पर नहीं उतरना चाहते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी टीम के कॉम्बिनेशन को नहीं बिगाड़ना चाहते हैं.

इस वजह से नहीं खेलना चाहते धोनी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, CSK के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) इंजरी से रिकवर कर चुके हैं. वह अब पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन वह नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से टीम का कॉम्बिनेशन खराब हो. इसके चलते एमएस धोनी जानबूझकर वापसी नहीं कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि धोनी नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से किसी युवा खिलाड़ी को अपनी जगह गंवानी पड़ी. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स पिछला मैच जीतकर आ रही है. यही कारण है कि एमएस धोनी चाहते हैं कि वह विनिंग टीम में कोई भी बदलाव न करें.

विकेटकीपर के तौर पर करेंगे वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 26 अप्रैल को चेपॉक में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले से एक दन पहले CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस दौरान उनसे एमएस धोनी की वापसी को लेकर पूछा गया. इस पर स्टीफन फ्लेमिंग ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. CSK के कोच ने कहा कि धोनी रिकवरी की दिशा में अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं. मैनेजमेंट की तरफ से उन्हें जो कुछ करने के लिए कहा जा रहा है. वह उसका पालन कर रहे हैं.

वहीं, CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी ने गुरुवार को कहा था कि कि एमएस धोनी जब भी पिंडली की चोट से उबरकर टीम में वापसी करेंगे, वह विकेटकीपर के तौर पर खेलते दिखाई देंगे. फिलहाल CSK की टीम में संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं.

CSK की अच्छी वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 के प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है. CSK को पहले 3 मैचों में लगातार बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद सीएसके ने वापसी की और लगातार 2 मैचों में जीत हासिल की. फिर अगले मैच में हार मिली, लेकिन उसके बाद सीएसके की टीम फिर जीत की पटरी पर लौट आई. अब चेन्नई सुपर किंग्स अपना 8वां मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाली है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST