<

फटे हुए नोट को नहीं कर पा रहे हैं इस्तेमाल? जानें बदलने की प्रक्रिया, कितनी मिलेगी एक्सचेंज वैल्यू

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फटे हुए या खराब नोट की वैल्यू आप किस तरह ले सकते हैं या फिर नोट को कैसे बदलवा सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में.

how to exchange torn note: कई बार आपने देखा होगा कि आपकी जेब में कोई फटा नोट रखा हुआ है. या कुछ मामलों में लोग जेब में फटा नोट रखकर भूल जाते हैं और बाद में कपड़े को धो देते हैं. ऐसी स्थिति में कई बार नोट और ज्यादा फट जाता है. ऐसे में आप जब नोट लेकर कोई सामान खरीदने जाते हैं तो दुकानदार आपको उसकी पूरी वैल्यू देने से मना कर देता है क्योंकि आपका नोट फटा होता है. क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है? अगर हां, तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें.

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फटे हुए या खराब नोट की वैल्यू आप किस तरह ले सकते हैं या फिर नोट को कैसे बदलवा सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में. 

क्या फटा हुआ नोट मान्य होता है?

जी हां, कुछ मामलों में अभी भी फटा हुआ नोट नई करंसी के बराबर माना जाता है. अगर आपके नोट पर नंबर दिखाई दे रहा है और नोट अगर असली है तो ऐसी स्थिति में नोट को सुरक्षित माना जाता है. ऐसी स्थिती में आप किसी भी सरकारी बैंक या फिर करंसी एक्सचेंज वाली जगह पर जाकर अपना नोट आसानी से बदलवा सकते हैं. लेकिन, अगर आपका नोट पूरी तरह से फट गया है और उसपर लगा नंबर मिट गया है तो नोट पूरी तरह से वैलिड या मान्य नहीं माना जाता है. इस स्थिति में आपका अपने नोट को तुरंत बदलवा लेना चाहिए. कई बार इसकी पूरी वैल्यू भी मिल सकती है. 

फटे नोट की कितनी मिलेगी वैल्यू?

देखा जाए तो अगर आपका नोट थोड़ा या फिर केवल साइड से ही कटा-फटा है तो इस स्थिति में आपको नोट की पूरी वैल्यू मिल जाएगी. वहीं, अगर आपका नोट आधा फटा या गला हुआ है तो ऐसे में आपको इसकी आधी कीमत भी मिल सकती है. वहीं, अगर आपको नोट कुछ ज्यादा ही फटा या फिर डैमेज हो चुका है तो ऐसी स्थिति में हो सकता है कि आपका नोट बदला भी नहीं जा सकता है. इसके लिए आप बैंक जाकर इन नोटों को सीधेतौर पर काउंटर से ही बदला सकते हैं. इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST