CSK vs KKR: धोनी की चोट ने बढ़ा दी हैं फैंस की धड़कनें! मैदान पर वापसी के सस्पेंस के बीच शिरडी मंदिर पहुंची पत्नी साक्षी और जीवा. क्या KKR के खिलाफ दिखेगा थाला का जलवा? पढ़ें अपडेट.
Will Dhoni Play Against KKR: IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करती नज़र आ रही हैं. धोनी के चाहने वाले इसे उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना से जोड़कर देख रहे हैं. धोनी टूर्नामेंट की शुरुआत में ही ‘काफ स्ट्रेन’ की वजह से शुरुआती दो हफ़्तों के लिए बाहर हो गए थे. ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो, मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भी धोनी का खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं.
सोमवार रात चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में धोनी को अभ्यास सत्र के दौरान देखा गया. उन्होंने फ्लड लाइट्स की रोशनी में कुछ देर बैटिंग प्रैक्टिस की. हालांकि, धोनी ने खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डाला और केवल सपोर्ट स्टाफ और बैटिंग कोच माइक हसी की थ्रो-डाउन गेंदों पर हाथ आज़माए.
प्रैक्टिस के दौरान जब गेंद उनके रडार में आई, तो धोनी के बल्ले से वही पुराना पावर देखने को मिला. उन्होंने अपने सिग्नेचर बॉटम-हैंड स्विंग के साथ मिड-विकेट बाउंड्री की तरफ शानदार शॉट लगाए. करीब तीन घंटे चले इस ट्रेनिंग सेशन के दौरान धोनी ने बल्लेबाजी तो की, लेकिन उन्होंने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस से दूरी बनाए रखी.
धोनी अब तक इस सीजन के चारों मैच मिस कर चुके हैं और पांचवें मैच में भी उनकी उपलब्धता पर सवालिया निशान लगा हुआ है. 40 पार कर चुके धोनी गुवाहाटी और बेंगलुरु में हुए ‘अवे’ मैचों के लिए टीम के साथ सफर भी नहीं कर रहे थे.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. टीम को शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में 23 रनों की जीत दर्ज कर टीम ने वापसी की लय पकड़ी है. अब फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि ‘थाला’ जल्द से जल्द मैदान पर लौटें.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…