Live TV
Search
Home > क्रिकेट > MS Dhoni: क्या KKR के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे माही? मैच से पहले शिरडी पहुंची पत्नी साक्षी और बेटी जीवा; फैंस हुए इमोशनल

MS Dhoni: क्या KKR के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे माही? मैच से पहले शिरडी पहुंची पत्नी साक्षी और बेटी जीवा; फैंस हुए इमोशनल

CSK vs KKR: धोनी की चोट ने बढ़ा दी हैं फैंस की धड़कनें! मैदान पर वापसी के सस्पेंस के बीच शिरडी मंदिर पहुंची पत्नी साक्षी और जीवा. क्या KKR के खिलाफ दिखेगा थाला का जलवा? पढ़ें अपडेट.

Written By:
Published: April 14, 2026 18:00:00 IST
Last Updated: 2026-04-14 18:00:53

Mobile Ads 1x1

Will Dhoni Play Against KKR: IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करती नज़र आ रही हैं. धोनी के चाहने वाले इसे उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना से जोड़कर देख रहे हैं. धोनी टूर्नामेंट की शुरुआत में ही ‘काफ स्ट्रेन’ की वजह से शुरुआती दो हफ़्तों के लिए बाहर हो गए थे. ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो, मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भी धोनी का खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं.

चेपॉक में धोनी ने बहाया पसीना, पर नहीं की विकेटकीपिंग

सोमवार रात चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में धोनी को अभ्यास सत्र के दौरान देखा गया. उन्होंने फ्लड लाइट्स की रोशनी में कुछ देर बैटिंग प्रैक्टिस की. हालांकि, धोनी ने खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डाला और केवल सपोर्ट स्टाफ और बैटिंग कोच माइक हसी की थ्रो-डाउन गेंदों पर हाथ आज़माए.

प्रैक्टिस के दौरान जब गेंद उनके रडार में आई, तो धोनी के बल्ले से वही पुराना पावर देखने को मिला. उन्होंने अपने सिग्नेचर बॉटम-हैंड स्विंग के साथ मिड-विकेट बाउंड्री की तरफ शानदार शॉट लगाए. करीब तीन घंटे चले इस ट्रेनिंग सेशन के दौरान धोनी ने बल्लेबाजी तो की, लेकिन उन्होंने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस से दूरी बनाए रखी.

CSK की मुश्किलें और धोनी की गैरमौजूदगी

धोनी अब तक इस सीजन के चारों मैच मिस कर चुके हैं और पांचवें मैच में भी उनकी उपलब्धता पर सवालिया निशान लगा हुआ है. 40 पार कर चुके धोनी गुवाहाटी और बेंगलुरु में हुए ‘अवे’ मैचों के लिए टीम के साथ सफर भी नहीं कर रहे थे.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. टीम को शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में 23 रनों की जीत दर्ज कर टीम ने वापसी की लय पकड़ी है. अब फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि ‘थाला’ जल्द से जल्द मैदान पर लौटें.

MORE NEWS