<
Categories: क्रिकेट

MS धोनी पर सस्पेंस बरकरार, फिर नहीं खेलेंगे अगला मैच? कोच बोले- जब पूरी तरह…

MS Dhoni return update: चेन्नई सुपर किंग्स को अब भी उम्मीद है कि एमएस धोनी को इस आईपीएल 2026 सत्र में आगे चलकर टीम के लिए मैदान पर लौटेंगे. पिंडली की चोट के कारण वह अब तक सात मुकाबले नहीं खेल पाए हैं.

MS Dhoni return update: चेन्नई सुपर किंग्स को अब भी उम्मीद है कि एमएस धोनी को इस आईपीएल 2026 सत्र में आगे चलकर टीम के लिए मैदान पर लौटेंगे. पिंडली की चोट के कारण वह अब तक सात मुकाबले नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है और नेट सेशन में बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं. हालांकि, धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसी वजह से वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में भी नहीं उतरे, जिसमें चेन्नई ने बड़ी जीत हासिल की.
टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने साफ किया कि धोनी तभी वापसी करेंगे जब वह खुद को पूरी तरह फिट महसूस करेंगे. हसी के मुताबिक, धोनी की रिकवरी सही दिशा में है और वह जल्द लौटने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. खास तौर पर विकेटों के बीच तेज दौड़ना अभी उनकी फिटनेस का सबसे अहम हिस्सा है. धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका अच्छी तरह निभाई है. हालांकि, हसी के बयान से यह लग रहा है कि धोनी अभी भी कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं.

हसी ने और क्या कहा?

उन्होंने बल्ले और विकेट के पीछे दोनों जगह प्रभावित किया है, लेकिन एमएस धोनी के लौटते ही यह जिम्मेदारी फिर से उनके पास जा सकती है. हसी ने कहा कि धोनी की क्षमता पर कोई सवाल नहीं है, बल्कि ध्यान इस बात पर है कि उनकी पिंडली पूरी तरह मजबूत हो जाए, खासकर मैच के अंत में तेज दौड़ लगाने के लिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि धोनी को पूरी तरह आत्मविश्वास के साथ ही मैदान पर लौटना होगा.

चेन्नई सुपर किंग्स 5वें नंबर पर पहुंची

इस बीच चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. संजू सैमसन ने नाबाद शतक जड़ा, जबकि अकील हौसेन ने चार विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST