UP Police New Constables 2026: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक अच्छी खबर आई है. यहां के गौरीगंज स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में 194 नव-प्रशिक्षित आरक्षियों ने अपनी कड़ी ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. अब ये जवान जनता की सेवा और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
तैयार है UP Police की नई खेप! 26 अप्रैल को इस मैदान में उतरेंगे 194 नए सिपाही, जानें कहां मिल सकती है पोस्टिंग!
UP Police New Constables 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में गौरीगंज स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में 194 नव-प्रशिक्षित आरक्षियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. शुक्रवार को पासिंग आउट परेड से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जबकि मुख्य परेड 26 अप्रैल को संपन्न होगी. रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने कदमताल, सलामी और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन कर अनुशासन और तालमेल की बेहतरीन मिसाल पेश की. वरिष्ठ अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
सरवणन टी. ने कहा कि नव-प्रशिक्षित आरक्षियों ने प्रशिक्षण अवधि में अनुशासन, परिश्रम और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से इस प्रकार प्रशिक्षित किया गया है कि वे मैदान में प्रभावी ढंग से कानून-व्यवस्था संभाल सकें.
उन्होंने ये भी कहा कि सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता होगी.
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी नवआरक्षी जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात किए जाएंगे, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी. अधिकारियों का मानना है कि प्रशिक्षित बल के शामिल होने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.
पासिंग आउट परेड को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. परेड मैदान की साज-सज्जा के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…