<
Categories: क्रिकेट

RCB vs GT Predicted Playing XI: क्या कोहली की सेना के सामने टिक पाएगी गिल की गुजरात? ऐसी होगी दोनों की ‘घातक’ प्लेइंग 11!

RCB vs GT Predicted Playing XI: चिन्नास्वामी में आज कोहली की बेंगलुरु और गिल की गुजरात के बीच टक्कर. जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, इम्पैक्ट प्लेयर और जरूरी अपडेट्स.

RCB vs GT Predicted Playing XI: आज शाम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों की बारिश होने वाली है. IPL 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घर में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ने वाली है. दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं लेकिन बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है. जहां RCB दिल्ली के खिलाफ एक करीबी मुकाबला हारी थी, वहीं गुजरात को मुंबई के हाथों 99 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की प्लेइंग इलेवन

RCB की बल्लेबाजी इस सीजन आग उगल रही है. विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी ने शुरुआत से ही गेंदबाजों की नाक में दम कर रखा है. पिछले मैच में साल्ट के 63 रनों ने दिखाया कि वह कितनी खतरनाक फॉर्म में हैं. कप्तान रजत पाटीदार इस समय 212.96 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं जो किसी भी गेंदबाज के लिए डरावना सपना है. मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा और अंत में टिम डेविड की पावर हिटिंग टीम को मजबूती देती है. भुवनेश्वर कुमार पुराने अंदाज में स्विंग करा रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. जोश हेजलवुड के साथ उनकी जोड़ी नई गेंद से तबाही मचा सकती है.

बेंगलुरु की संभावित XI: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

गुजरात टाइटंस (GT) की प्लेइंग इलेवन

गुजरात के लिए सबसे बड़ी चिंता उनका मिडिल ऑर्डर है. पिछले मैच की शर्मनाक हार के बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव दिख सकते हैं. ग्लेन फिलिप्स की जगह जेसन होल्डर को शामिल किया जा सकता है ताकि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में गहराई आए. शुभमन गिल का बल्ला खूब बोल रहा है. उन्होंने 5 पारियों में 53 की औसत से 265 रन बनाए हैं. उनके साथ जोस बटलर का अनुभव टीम के लिए बहुत जरूरी है. प्रसिद्ध कृष्णा (11 विकेट) और कगिसो रबाडा की जोड़ी चिन्नास्वामी की पिच पर उछाल का फायदा उठाना चाहेगी. साथ ही राशिद खान का मिडिल ओवर्स में कंट्रोल मैच का रुख बदल सकता है.

गुजरात की संभावित XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

RCB – रसिक सलाम: चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर अतिरिक्त तेज गेंदबाज की हमेशा जरूरत होती है. रसिक अपनी रफ्तार से डेथ ओवर्स में मैच पलट सकते हैं.

GT – राहुल तेवतिया: अगर गुजरात को अंत में बड़े शॉट्स की जरूरत पड़ी तो तेवतिया से बेहतर विकल्प कोई नहीं है. उनकी फिनिशिंग एबिलिटी गुजरात की सबसे बड़ी कमजोरी को दूर कर सकती है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST

Govinda Extra Marital Affair: गोविंदा की जिंदगी में सुनीता की जगह क्या है? अभिनेता ने बताया हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते…

Last Updated: October 25, 2026 19:25:30 IST

Murder of elderly woman in Mathura: मथुरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला

Murder of elderly woman in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंगाली घाट क्षेत्र की…

Last Updated: October 25, 2026 19:05:19 IST

रामायणम के नए गाने ‘मंगल रंग’ में दिखी राम-सिया की प्रेम कहानी, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…

Last Updated: October 25, 2026 18:26:15 IST

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:51 बजे भूकंप…

Last Updated: October 25, 2026 17:18:42 IST

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: 23 लोगों को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, जानें अब कहां संभालेंगे जिम्मेदारी

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अप्रैल से सितंबर के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 17:11:00 IST