<

MP में धू-धू कर जली स्कूटी: भनक लगते ही ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान, कहीं आपकी गाड़ी में भी ये दिक्कत तो नहीं!

देखते ही देखते स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई, लेकिन गनीमत रही कि चालक पहले ही अपनी सूझबूझ की मदद से जान बचाने में सफल रहा. आखिर ये हादसा हुआ कैसे और ऐसे हादसों से बचने के लिए लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए. जानें

देश के अलग-अलग इलाकों से चलते वाहनों में आग लगाने के काफी मामले सामने आते हैं. इनमें से ज्यादातर मामलों में चालक की सूझबूझ से जान-माल की हानि को रोका जा चुका है. ऐसा ही एक मामला एमपी के कटनी में देखा गया, जहां शहर के सबसे बिजी रूट मिशन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह अफरा-तफरी मच गई. यहां चलती हुई एक एक्टिवा ने अचानक आग पकड़ ली. देखते ही देखते स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई. चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है. एक्टिवा सवार चांडक चौक से बरगवां की ओर जा रहा था. जैसे ही वह मिशन चौक ओवरब्रिज पर आजाद चौक के पास पहुंचा, तभी स्कूटी में अचानक स्पार्किंग होने लगी और धुआं निकलने लगा.

सूझबूझ से बची जान

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत स्कूटी को रोका और उससे उतर गया. कुछ ही क्षणों में एक्टिवा ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जलने लगी.

घटना के दौरान ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल Media पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

तकनीकी खराबी से हुआ नुकसान

हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. यह घटना वाहन रखरखाव और नियमित तकनीकी जांच की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है.

सावधानी बरतने में समझदारी

स्कूटी में आग लगाने के ज्यादा मामलों में पुरानी वायरिंग या लूज कनेक्शन के कारण स्पार्किंग देखी जाती है. कई बार फ्यूल पाइपलाइन में दरार आने पर भी फ्यूल गर्म इंजन के संपर्क में आ जाता है और आग लगने की संभावना बढ़ जाती है. 

ऐसे हादसों से बचने के लिए वाहनों की नियमित सर्विसिंग कराते रहना चाहिए. अक्सर गर्मी के दिनों में तापमान जल्दी बढ़ता है, इसलिए अपने साथ सुरक्षात्मक उपकरण रखने चाहिए.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST