<
Categories: क्रिकेट

PBKS vs RR: प्रभसिमरन सिंह ने बरपाया कहर, गेल को पछाड़कर पंजाब की एलीट लिस्ट में मारी एंट्री

Prabhsimran Singh Record: प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान के खिलाफ 59 रनों की शानदार पारी खेलकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पंजाब के लिए यह उनका 12वां अर्धशतक है. जानिए उनके इस सफर के बारे में.

Prabhsimran Singh Record: IPL 2026 सीजन में प्रभसिमरन सिंह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 59 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए; हालाँकि, इसी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. प्रभसिमरन सिंह IPL के इतिहास में पंजाब फ्रेंचाइज़ी के लिए 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे सबसे ज़्यादा स्कोरर बन गए हैं. ऐसा करके उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. गेल ने IPL में पंजाब के लिए खेलते हुए 11 बार 50 या उससे ज़्यादा का स्कोर बनाया था. अब प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स के लिए 12 बार 50+ का स्कोर बनाने में सफलता हासिल की है. IPL में पंजाब फ्रेंचाइज़ी के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड KL राहुल के नाम है, जिन्होंने यह कारनामा 25 बार किया है.

क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा

पंजाब फ्रेंचाइज़ी के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

KL राहुल- 25 
शॉन मार्श-21 
प्रभसिमरन सिंह-12 
क्रिस गेल-11

मैच के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने अपनी 59 रनों की पारी में 44 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया. प्रभसिमरन सिंह को यश राज पुंजा ने आउट किया जिन्हें रियान पराग ने कैच किया जिससे उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. गौरतलब है कि यह प्रभसिमरन का अपनी पिछली पाँच पारियों में चौथा अर्धशतक है.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST