<

MP: पोरसा में बस स्टैंड की बिक गई जमीन, 42 डिग्री की तपिश में सड़क किनारे इंतजार को मजबूर यात्री

Morena News: अंबाह रोड स्थित पूर्व बस स्टैंड अब सिर्फ यादों में सिमट कर रह गया है. बस स्टैंड की जमीन बिकने के बाद वहां निर्माण और प्लॉटिंग हो चुकी है. इसके चलते यात्रियों के लिए न तो कोई निर्धारित प्रतीक्षालय बचा है और न ही बुनियादी सुविधाएं.

MP News: मुरैना के पोरसा शहर की यह तस्वीर केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां करती है. जहां कभी पोरसा का बस स्टैंड हुआ करता था, आज वहां प्लॉटिंग हो चुकी है. नतीजतन, आम नागरिकों को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है.

अंबाह रोड स्थित पूर्व बस स्टैंड अब सिर्फ यादों में सिमट कर रह गया है. बस स्टैंड की जमीन बिकने के बाद वहां निर्माण और प्लॉटिंग हो चुकी है. इसके चलते यात्रियों के लिए न तो कोई निर्धारित प्रतीक्षालय बचा है और न ही बुनियादी सुविधाएं.

42 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है तापमान

भीषण गर्मी के इस दौर में, जब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर, बुजुर्ग और अन्य यात्री घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं. वहां न छांव की व्यवस्था है, न बैठने की कोई सुविधा.

बस स्टैंड के अभाव में बसें अब सड़क के बीचों-बीच रुककर सवारियां भर रही हैं. इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है, बल्कि शहर में रोजाना जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है.

नए बस स्टैंड के निर्माण की हुई मांग

स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द नए बस स्टैंड के निर्माण की मांग उठाई है. उनका कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यह अत्यंत आवश्यक है.

इस मामले में पोरसा के विधायक देवेंद्र सखवार ने कहा कि बस स्टैंड का मुद्दा विधानसभा में उठाया जा चुका है और जल्द ही इसके लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.

सीएमओ अवदेश सिंह सेंगर ने क्या कहा?

वहीं, पोरसा नगर पालिका के सीएमओ अवदेश सिंह सेंगर ने बताया कि बस स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है. स्थान तय होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

फिलहाल, पोरसा की जनता तपती धूप में इंतजार करने को मजबूर है. अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST