Who is Praful Hinge: टॉस के वक्त नाम आया, फिर भी नहीं खेल पाए! आखिर प्रफुल हिंगे के साथ उस दिन क्या हुआ था? जानें विदर्भ के इस रफ्तार के सौदागर की पूरी कहानी और IPL डेब्यू का रोमांचक सफर.
SRH vs RR: विदर्भ के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे के लिए पिछला एक हफ्ता किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रहा. आखिरकार सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें मैदान पर उतरने और अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिल ही गया. प्रफुल हिंगे का असली डेब्यू तो 11 अप्रैल को मुल्लांपुर में ही हो जाना चाहिए था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. पंजाब के खिलाफ मैच में कप्तान ईशान किशन ने टॉस के वक्त साफ कहा था कि जयदेव उनादकट की जगह प्रफुल हिंगे डेब्यू कर रहे हैं. हैरानी की बात यह रही कि प्लेइंग XI में नाम होने के बावजूद प्रफुल फील्ड पर नहीं उतरे. हैदराबाद ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वापस उनादकट को ही बुला लिया और प्रफुल बेंच पर ही बैठे रह गए. आज सोमवार को राजस्थान के खिलाफ ईशान किशन ने फिर उन पर भरोसा जताया और इस बार वो वाकई मैदान में नजर आए.
विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रफुल हिंगे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. SRH ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था. 24 साल के प्रफुल ने साल 2024-25 के सीजन में ही सीनियर क्रिकेट के हर फॉर्मेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20) में कदम रखा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 26.66 की औसत से 27 विकेट झटके हैं. वहीं, लिस्ट ए के 6 मैचों में उनके नाम 5 विकेट हैं. हालांकि टी20 क्रिकेट का उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है और उन्होंने अब तक केवल एक मैच खेलकर एक विकेट लिया है.
प्रफुल अपनी गेंदबाजी को निखारने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं. वह साल 2022 से चेन्नई स्थित मशहूर एमआरएफ पेस फाउंडेशन (MRF Pace Foundation) में ट्रेनिंग ले रहे हैं. इतना ही नहीं अपनी धार और रफ्तार को और बेहतर बनाने के लिए वह 2024 में 15 दिनों के कैंप के लिए ब्रिस्बेन भी गए थे.
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पराग का मानना था कि नई पिच होने की वजह से शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए. शिमरॉन हेटमायर को आराम दिया गया और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने अपना डेब्यू किया. वहीं सनराइजर्स में उनादकट की जगह प्रफुल को शामिल किया गया.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रितिका नाम की एक यूजर की ओर से…
Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…
अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…
ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…