Priyansh Arya Six Hit Old men: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का सबसे बड़ा मोमेंट तो तब बन गया जब प्रियांश आर्या के एक छक्के से एक बुजुर्ग इंसान घायल हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
प्रियांश आर्या के छक्के से बुजुर्ग घायल.
Priyansh Arya Six Hit Old Man: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इस मैच में पंजाब की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली थी. पंजाब किंग्स ने शानदार 222 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन राजस्थान ने इसे आसानी से ही हासिल कर लिया. मैच का सबसे बड़ा मोमेंट तो तब बन गया जब प्रियांश आर्या के एक छक्के से एक बुजुर्ग इंसान घायल हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे. वह 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए जिसमें कि 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. ये इकलौता छक्का एक बुजुर्ग के लिए काल बन गया. दरअसल, प्रियांश आर्या ने जब यह छक्का लगाया तो गेंद स्टेडियम में बैठे एक बुजुर्ग के सिर पर जा लगी. जिसके बाद बुजुर्ग के सिर से काफी खून भी बहने लगा था.
इस घटना के बाद मेडिकल टीम आई और बुजुर्ग की मलहम पट्टी की. इस घटना के बाद उनके आसपास बैठे लोग भी परेशान नजर आए. हालांकि, यह सभी के लिए एक सबक की तरह है क्योंकि जब हम मैच देखने आए हो तो हमारा ध्यान पूरा गेंद पर होना चाहिए. अगर हम मैच पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और किसी खिलाड़ी ने लंबा छक्का लगा दिया और आपके चोट लग गई तो इसके लिए आप खुद ही जिम्मेदार होंगे.
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 20 ओवर के खेल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 222 रन का स्कोर खड़ा किया था. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 19.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 43 रन ठोके. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फेरेरा ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा शुभम दुबे ने भी तेजी से 31 रन ठोके और मैच जिता दिया.
हल्दीराम 2027 के अंत तक ₹10,000 करोड़ का IPO ला सकती है. कंपनी की वैल्यूएशन…
Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…
IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…
LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में…
Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पर संकट! रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल…