Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RR vs PBKS: प्रियांश आर्या ने लगाया ऐसा छक्का, बुजुर्ग के सिर पर लगी गेंद, बहने लगा खून, VIDEO

RR vs PBKS: प्रियांश आर्या ने लगाया ऐसा छक्का, बुजुर्ग के सिर पर लगी गेंद, बहने लगा खून, VIDEO

Priyansh Arya Six Hit Old men: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का सबसे बड़ा मोमेंट तो तब बन गया जब प्रियांश आर्या के एक छक्के से एक बुजुर्ग इंसान घायल हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-29 13:48:34

Mobile Ads 1x1

Priyansh Arya Six Hit Old Man: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इस मैच में पंजाब की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली थी. पंजाब किंग्स ने शानदार 222 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन राजस्थान ने इसे आसानी से ही हासिल कर लिया. मैच का सबसे बड़ा मोमेंट तो तब बन गया जब प्रियांश आर्या के एक छक्के से एक बुजुर्ग इंसान घायल हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. 

पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे. वह 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए जिसमें कि 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. ये इकलौता छक्का एक बुजुर्ग के लिए काल बन गया. दरअसल, प्रियांश आर्या ने जब यह छक्का लगाया तो गेंद स्टेडियम में बैठे एक बुजुर्ग के सिर पर जा लगी. जिसके बाद बुजुर्ग के सिर से काफी खून भी बहने लगा था. 

मेडिकल टीम आई

इस घटना के बाद मेडिकल टीम आई और बुजुर्ग की मलहम पट्टी की. इस घटना के बाद उनके आसपास बैठे लोग भी परेशान नजर आए. हालांकि, यह सभी के लिए एक सबक की तरह है क्योंकि जब हम मैच देखने आए हो तो हमारा ध्यान पूरा गेंद पर होना चाहिए. अगर हम मैच पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और किसी खिलाड़ी ने लंबा छक्का लगा दिया और आपके चोट लग गई तो इसके लिए आप खुद ही जिम्मेदार होंगे. 

मैच में क्या क्या हुआ?

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 20 ओवर के खेल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 222 रन का स्कोर खड़ा किया था. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 19.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 43 रन ठोके. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फेरेरा ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा शुभम दुबे ने भी तेजी से 31 रन ठोके और मैच जिता दिया. 

MORE NEWS