<
Categories: बांग्ला

Bengal election 2026: EVM में खराबी! नहीं कर रहे बटन काम, BJP के बाद TMC ने लगाया आरोप

Bengal election 2026: जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण है. दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनावों के दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए चल रही वोटिंग के बीच, कई जगहों से EVM में खराबी की खबरें सामने आई हैं.

Bengal election 2026: जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण है. दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनावों के दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए चल रही वोटिंग के बीच, कई जगहों से EVM में खराबी की खबरें सामने आई हैं. दरअसल आज सुबह BJP ने आरोप लगाया था कि EVM के बटनों में कुछ दिक्कतें थीं. अब ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने भी खराब EVM की शिकायतें की हैं. इसके बाद पूरे पश्चिम बंगाल में सिर्फ EVM को लेकर चर्चा है. 

EVM के बटन हुए खराब

बता दें कि दम दम उत्तर विधानसभा सीट से TMC की उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य ने वोट डालने के बाद कहा कि पोलिंग बूथ पर लगी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) खराब हो गई थीं, जिसकी वजह से वोट डालने में काफी दिक्क्त आ रही है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने दक्षिण कोलकाता आर्य विद्यालय में बने पोलिंग स्टेशन नंबर 126 पर अपना वोट डाला. साथ ही आपको यह बताना ज़रूरी है कि चंद्रिमा भट्टाचार्य दम दम उत्तर सीट से दो बार विधायक रह चुकी हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने BJP की उम्मीदवार अर्चना मजूमदार को 28,499 वोटों के अंतर से हराया था. इस बार उनका मुकाबला BJP के सौरव सिकदर और CPI(M) की दीप्तिसा धर से है.

West Bengal Election Voting Live Updates: वेस्ट बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी, 4 मई को आएंगे नतीजे

बीजेपी भी लगा चुकी आरोप

इस बीच, BJP ने TMC पर चुनावी प्रक्रिया में दखल देने का आरोप लगाया है. पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि TMC ने मायापल्ली में बूथ नंबर 82 और 83 के बाहर एक “डमी” EVM रख दी थी और वोटरों को बता रही थी कि उन्हें कौन सा बटन दबाना है. इसी तरह, एंटाली विधानसभा सीट से BJP की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भी TMC पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “मैं सभी से गुज़ारिश करती हूँ कि वे बाहर निकलें और बिना किसी डर के अपना वोट डालें. पहले पश्चिम बंगाल के लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित रखा जाता था; आज वह अधिकार उन्हें वापस मिल गया है, इसलिए कृपया बिना किसी हिचकिचाहट के अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करें. यहाँ के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, फिर भी लोग वोट डालने के लिए आ रहे हैं. मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करती हूँ कि वे चुनाव के लिए बनाए गए नियमों और कानूनों का सख्ती से पालन करवाएँ.”

MP: पति करने जा रहा था दूसरी शादी, 400 किमी दूर से पहुंची पत्नी ने रुकवाई, फिर रीवा पुलिस ने दोनों को…

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST