<
Categories: क्रिकेट

RCB vs DC Playing XI: हार से बौखलाई दिल्ली प्लेइंग-11 से काटेगी इस दिग्गज का पत्ता, RCB के खिलाफ उतरेगी नई फौज!

RCB vs DC Predicted Playing XI: आज दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच रोमांचक जंग होगी. क्या दिल्ली अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर बेंगलुरु को रोक पाएगी? जानें आज की संभावित प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर.

 RCB vs DC Predicted Playing XI: आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी. आज शाम 7:30 बजे होने वाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है. एक तरफ RCB है जो 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मजबूती से टिकी है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की हालत थोड़ी चिंताजनक है. टीम पिछले 5 में से 4 मैच हारकर सातवें स्थान पर खिसक गई है. पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाने के बावजूद दिल्ली की टीम उसे डिफेंड नहीं कर पाई और 6 विकेट से मैच हार गई जो कि दिखाता है कि उनकी गेंदबाजी लाइन अप में कहीं ना कहीं कमजोरी है. आइए देखते हैं आज के मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 क्या हो सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब के खिलाफ मिली करारी हार के बाद दिल्ली ने अपनी गेंदबाजी में बदलाव का फैसला कर सकता है. लुंगी एनगिडी की जगह लेग स्पिनर विपराज निगम को टीम में शामिल किया जा सकता है, ताकि कुलदीप यादव के साथ मिलकर वो कोटला की पिच पर स्पिन का जाल बुन सकें.

बल्लेबाजी में केएल राहुल प्रचंड फॉर्म में हैं. पिछले मैच में 152 रनों की पारी खेलकर उन्होंने इस सीजन में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं. नीतीश राणा ने भी पिछले मैच में 91 रन बनाए थे. मिडिल ऑर्डर में समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स टीम को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी की कमान टी नटराजन और मुकेश कुमार के हाथों में होगी, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट को कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव संभालेंगे.

DC संभावित XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में 5 विकेट से हराने के बाद RCB अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी. विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी ओपनिंग में आग उगल रही है. देवदत्त पडिक्कल भी नंबर 3 पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

कप्तान रजत पाटीदार इस सीजन में 212 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, जो किसी भी गेंदबाज के लिए डरावना सपना है. फिनिशर के तौर पर टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड टीम के पास मौजूद हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी इस सीजन की सबसे खतरनाक नई गेंद वाली जोड़ी साबित हुई है.

RCB संभावित XI: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम.

इम्पैक्ट प्लेयर की पसंद

दिल्ली कैपिटल्स: गेंदबाजी की कमजोरी को देखते हुए आशुतोष शर्मा को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया जा सकता है. कोटला की सपाट पिच पर उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम के काम आ सकती है.

RCB: बेंगलुरु की टीम सुयश शर्मा को इम्पैक्ट सब के तौर पर ला सकती है. उनकी मिस्ट्री स्पिन कोटला की धीमी होती पिच पर क्रुणाल पांड्या का अच्छा साथ निभा सकती है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST