<
Categories: देश

इधर अमेरिका करता रह गया जंग, उधर भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मिलकर कर दिया खेला; मुंह ताकती रह गई दुनिया

India New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज एक एतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ है. जिसे दोनों देशों ने अपने संयुक्त बयान में इसे मील का पत्थर बताया है.

India New Zealand FTA: भारत और न्यूज़ीलैंड ने आज एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर हस्ताक्षर करके व्यापार संबंधों के एक नए युग की शुरुआत की है. वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में दोनों देशों ने रिकॉर्ड तोड़ नौ महीनों के भीतर इस समझौते को पूरा करके दुनिया को एक मज़बूत संदेश दिया है.

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूज़ीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने आधिकारिक दस्तावेज़ों का आदान-प्रदान करके इस एक पीढ़ी में एक बार होने वाले समझौते को अंतिम रूप दिया.

संयुक्त बयान में क्या कहा गया?

एक संयुक्त बयान के दौरान वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए कहा कि आज हिंद महासागर थोड़ा छोटा महसूस हो रहा है और हमारे दो महान लोकतंत्रों के बीच का बंधन और भी मज़बूत लग रहा है. हम ऐसे समय में मिल रहे हैं. जब दुनिया नए साझेदार चुन रही है और इस बदलती दुनिया में भारत और न्यूज़ीलैंड ने एक-दूसरे को चुना है.

समझौते को मील का पत्थर बताया

यह समझौता केवल एक वाणिज्यिक दस्तावेज नहीं है. बल्कि, यह भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था और न्यूज़ीलैंड प्रशांत क्षेत्र के एक विकसित राष्ट्र के बीच एक गहरे, जन-केंद्रित और स्थायी साझेदारी का प्रवेश द्वार है. दोनों देशों ने इस समझौते को एक मील का पत्थर बताया है. इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है, जिसका लक्ष्य कुल $5 बिलियन का मूल्य प्राप्त करना है. इसके अतिरिक्त, अगले 15 वर्षों में $20 बिलियन का निवेश आकर्षित करने का भी लक्ष्य है.

समझौते की शर्तों के तहत न्यूजीलैंड भारतीय कंपनियों को अपने बाजारों में पूरी तरह से शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान करेगा. वर्तमान में भारत से निर्यात किए जाने वाले कई उत्पादों पर 10% तक का शुल्क लगता है, जिसे अब घटाकर शून्य कर दिया जाएगा. बदले में भारत न्यूज़ीलैंड से आयात किए जाने वाले लगभग 95% उत्पादों पर महत्वपूर्ण शुल्क कटौती या छूट लागू करेगा. इसमें ऊन, लकड़ी, समुद्री भोजन और कुछ विशेष फल (जैसे एवोकैडो और चेरी) जैसी चीज़ें शामिल हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST