Gonda Tragedy: उत्तर प्रदेश के गोण्डा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पर एक चलती बाइक पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई. इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
गोण्डा में चलती बाइक पर पीपल का पेड़ गिरने से 2 युवकों की मौत.
Gonda Tragedy: गोण्डा में एक दर्दनाक हादसे में चलती बाइक पर अचानक पीपल का पेड़ गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है. हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, खासकर इसलिए क्योंकि मृतकों में से एक के छोटे भाई की अगले दिन शादी होनी थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक पीपल का विशाल पेड़ गिर पड़ा और वे उसकी चपेट में आ गए. पेड़ के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. भारी पेड़ के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए कटर की मदद लेनी पड़ी. काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया.
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां मातम पसर गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…
Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…
Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…
Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…
Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…
Watch Video: हाईवे पर चलती बाइक पर कपल का Liplock करते वीडियो वायरल हो रहा…