Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RCB vs GT head to head: कौन पड़ेगा किस पर भारी? आज चिन्नास्वामी में होगा आर-पार का मुकाबला, क्या कहतें हैं आंकड़े?

RCB vs GT head to head: कौन पड़ेगा किस पर भारी? आज चिन्नास्वामी में होगा आर-पार का मुकाबला, क्या कहतें हैं आंकड़े?

RCB vs GT head to head: आंकड़ों में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर हैं. आज चिन्नास्वामी में मुकाबला इस बराबरी को तोड़ने का होगा. जानें किसका पलड़ा भारी है और क्या कहते हैं रिकॉर्ड्स.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 15:58:35 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 में आज एक तरफ पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है तो दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस (GT). दोनों टीमें आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस सीजन में अब तक दोनों टीमों का सफर बिल्कुल अलग रहा है. आरसीबी जहां प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मजबूती से टिकी है वहीं गुजरात सातवें पायदान पर संघर्ष कर रही है. आरसीबी ने अब तक 6 में से 4 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है. इसके उलट गुजरात की टीम 6 में से सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है.

RCB का टॉप ऑर्डर फॉर्म में, GT को शुभमन से उम्मीद

बेंगलुरु की बल्लेबाजी इस वक्त विपक्षी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बनी हुई है. विराट कोहली (247 रन), रजत पाटीदार (230 रन) और फिल साल्ट (202 रन) की तिकड़ी ने रनों का अंबार लगा दिया है. खास बात यह है कि पाटीदार जहां 212.96 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं, वहीं कोहली का औसत 50 के करीब है. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. दूसरी ओर, गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं. उन्होंने 5 पारियों में 53 की औसत से 265 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा (12 विकेट) और कगिसो रबाडा (10 विकेट) ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि रबाडा थोड़े महंगे साबित हुए हैं.

हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर

जब-जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी हैं, मुकाबला बराबरी का रहा है. अब तक खेले गए 6 मैचों में से दोनों ने 3-3 बार जीत दर्ज की है. हालांकि पिछले सीजन की यादें गुजरात के लिए अच्छी हैं क्योंकि तब उन्होंने बेंगलुरु को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

कैसी होगी चिन्नास्वामी की पिच?

आज का मैच पिच नंबर-6 पर खेला जाएगा जो पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां हुए 201 टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन रहा है. लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 112 बार जीत हासिल की है. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान बिना सोचे पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा.

मैदान के अंदर की जंग

आज के मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.  भुवनेश्वर कुमार बनाम जोस बटलर, भुवी ने टी20 में बटलर को 39 गेंदों के अंदर 5 बार आउट किया है और सिर्फ 43 रन दिए हैं. इसके बाद भुवनेश्वर बनाम शुभमन गिल, भुवी ने गिल को भी 4 बार पवेलियन भेजा है. वहीं मोहम्मद सिराज बनाम देवदत्त पडिक्कल, सिराज का पडिक्कल पर पलड़ा भारी रहा है. उन्होंने महज 15 गेंदों में उन्हें 3 बार आउट किया है.

Tags:

MORE NEWS