<
Categories: क्रिकेट

RCB vs GT weather: बेंगलुरु में न बारिश होगी न तूफान, फिर भी डरी हुई है RCB! गुजरात के खिलाफ मैच से पहले क्यों मचा हड़कंप?

RCB vs GT weather Forecast: चिन्नास्वामी में आज बारिश नहीं, रनों की तपिश दिखेगी! पर क्या धीमी पिच बिगाड़ेगी RCB का खेल? मैच से पहले मौसम और पिच का पूरा हाल यहां जानें, कहीं छूट न जाए अपडेट.

RCB vs GT weather Forecast: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आज, शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. आरसीबी 8 अंकों के साथ फिलहाल टॉप 5 में बनी हुई है, जबकि गुजरात 6 अंकों के साथ उनके काफी करीब है. प्लेऑफ की रेस को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है.

आरसीबी को पिछले घरेलू मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में बेंगलुरु की बल्लेबाजी एक मुश्किल पिच पर पूरी तरह फ्लॉप रही थी. अगर शुक्रवार को भी पिच का बर्ताव वैसा ही रहता है, तो फिल साल्ट, रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे बल्लेबाजों को अपनी रणनीति बदलनी होगी. गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाला यूनिट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन उन्हें डिफेंड करने के लिए बल्लेबाजों से पर्याप्त रनों की दरकार होगी.

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस हार ने उनकी बल्लेबाजी की कमजोरियों को उजागर कर दिया है. शुभमन गिल और जोस बटलर तो रन बना रहे हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर के शांत रहने से टीम पर दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में राशिद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज गेंदबाजों वाले अटैक को बल्लेबाजों से बेहतर साथ की उम्मीद होगी.

मौसम का हाल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश का कोई खतरा नहीं है. शाम के वक्त तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. हल्की हवाएं चल सकती हैं, जो गेंदबाजों को थोड़ी मदद दे सकती हैं, कुल मिलाकर पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा.

चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

सीजन की शुरुआत में यहां जमकर रन बरसे थे लेकिन पिछले कुछ मैचों से पिच धीमी होती दिख रही है. शुक्रवार के मैच के लिए पिच नंबर-6 का इस्तेमाल हो सकता है, जिस पर सीएसके और एलएसजी के मैच खेले गए थे. बेंगलुरु में बढ़ती गर्मी की वजह से पिच अब दोहरी गति वाली हो गई है, यानी गेंद कभी रुककर आएगी तो कभी तेजी से.

शुरुआती मैचों में यहां 200 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बन रहा था लेकिन पिछले दो मैचों में पहली पारी का स्कोर 146 और 175 तक ही सिमट गया. इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान रहे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिक सलाम

गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर
इम्पैक्ट प्लेयर: जेसन होल्डर

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST