<

पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाया गांजा तस्कर: चेकिंग में झोले से निकला 4 किलो गांजा, अब जब्त होंगी संपत्ति!

Drug Peddler Arrested: गांजा के साथ एक बाइक सवार युवक को ओबरा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के इस्लामिया गांव निवासी मो. शाकिब उर्फ छोटन के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से पुलिस एक्शन में आ गई है. जल्द इस तस्कर की संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी. जानें क्या है पूरा मामला-

Drug Peddler Arrested: बिहार के औरंगाबाद जिले की ओबरा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.220 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक मोहम्मद शाकिब उर्फ छोटन को गिरफ्तार किया है. एसपी अम्बरीष राहुल के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने देवी बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर यह बरामदगी की. दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने चेतावनी दी है कि नशे के कारोबारियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्लानिंग के साथ पुलिस की दबिश

गुरुवार की शाम थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को सूचना मिली कि बाइक सवार एक व्यक्ति झोला में गांजा लिए शंकरपुर की ओर से आ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष एवं ओबरा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

गठित विशेष टीम के द्वारा थानान्तर्गत देवी बाजार के पास सघन वाहन जाँच प्रारंभ किया गया, उसके बाद एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, तदोपरांत एक झोला से गांजा 4.220 किलोग्राम बरामद किया गया एवं कारोबारी को विधिवत गिरफ्तार किया गया. 

संपत्ति जब्त करेगी सरकार

पूछताछ उसने अपना अपराध स्वीकार किया. दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को जेल भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि मादक प्रदार्थों की खरीद फरोख्त के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा. इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे. उनकी न सिर्फ संपत्ति जब्त की जायेगी बल्कि सख्त कार्रवाई की जाएंगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: आयुष्मान खुराना ने KBC 18 में अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन…

Last Updated: October 5, 2026 09:31:10 IST

FlyDubai Flight Attack: भारतीय पायलट को मारकर, इजरायल के इस शहर को बर्बाद करना चाहता था ओमानी को-पायलट,  रिपोर्ट में खुलासा

FlyDubai Flight Attack:अल-हम्मामी ने पहले कैप्टन माछर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर प्लेन के…

Last Updated: October 5, 2026 09:27:40 IST

Sunidhi Chauhan Controversy: आम लड़कियां छोड़िए…अब कपड़ों की सीमाएं तय कर रहा बजरंग दल? सुनिधि चौहान की शॉर्ट ड्रेस को लेकर मचा बवाल

Sunidhi Chauhan Surat Concert Controversy: सुनिधि चौहान के सूरत कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल होने के…

Last Updated: October 5, 2026 09:00:23 IST

Aaj Ka Mausam 5 October 2026: मौसम फिर लेगा करवट! UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी अलर्ट

Today Weather 5 October 2026: IMD ने आज, 5 अक्टूबर को दिल्ली के लिए अलर्ट…

Last Updated: October 5, 2026 08:28:53 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: शनिवार को गिरी, रविवार को फिर दहाड़ी ‘दृश्यम 3’; कमाई देख रह जाएंगे हैरान

'Drishyam 3: The Conclusion' Box Office Collection Day 3: 'दृश्यम 3' ने पहले वीकेंड में…

Last Updated: October 5, 2026 08:21:07 IST