<
Categories: क्रिकेट

RCB vs RR Predicted Playing XI: दोनों टीमें अब तक अजेय, आज किसका टूटेगा घमंड? जानें संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026: अजेय RCB के सामने राजस्थान के धुरंधर! क्या हेजलवुड के बिना विराट की सेना जीत की हैट्रिक लगा पाएगी? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और रणनीति.

RCB vs RR predicted playing XI: राजस्थान रॉयल्स(RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज IPL 2026 का पहला मैच होने वाला है. इस सीजन में अब तक दोनों ही टीमें अजेय रही हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाती है. RCB अपने स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हेजलवुड के बिना भी डिफेंडिंग चैंपियन काफी मजबूत नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने तीसरे मैच में उतरते समय उम्मीद यही है कि RCB अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन  से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी. और यही बात राजस्थान के साथ भी है. वो भी अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी.

जीत के फॉर्मूले में बदलाव की गुंजाइश कम

RCB की रणनीति पिछले सीजन की तरह ही साफ नजर आ रही है. जब तक बहुत जरूरी न हो, टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पसंद नहीं करती. ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर विराट कोहली और फिल साल्ट के कंधों पर होगी. इन दोनों ने अब तक दो मैचों में क्रमश: 97 और 54 रन बनाए हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दी है.

अगर टीम मैनेजमेंट किसी एक जगह पर बदलाव की सोच भी सकता था, तो वो नंबर 3 का स्थान था. लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने CSK के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर उस चिंता को भी दूर कर दिया है. इसका मतलब है कि 7 करोड़ में खरीदे गए वेंकटेश अय्यर को एक बार फिर बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. हालांकि वह इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में रहेंगे, लेकिन मैदान पर उतरने की संभावना कम ही है.

हेजलवुड की वापसी का अभी और इंतजार

जोश हेजलवुड की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है जिससे साफ है कि वह राजस्थान के खिलाफ भी मैदान पर नहीं दिखेंगे. हेजलवुड कैंप से जुड़ तो चुके हैं लेकिन वह अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं. उनकी वापसी की कोई तय तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है.

बता दें कि 2025 के सीजन में हेजलवुड RCB के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे जिन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट झटके थे. उनकी गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में जैकब डफी और अभिनंदन सिंह ने अब तक बेहतरीन काम किया है. गुवाहाटी में होने वाले इस मैच में भी युवा अभिनंदन सिंह को मौका मिलना तय है, जबकि सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

RR के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग XI

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिक सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब बेथल.

वैभव और यशस्वी की जोड़ी

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में सबसे आक्रामक बैटिंग यूनिट के तौर पर उभरी है एक ऐसी उपलब्धि जिसका श्रेय यशस्वी जायसवाल और सूर्यवंशी को जाता है. टीम को शानदार शुरुआत देकर, इस जोड़ी ने विरोधी गेंदबाज़ों पर सफलतापूर्वक दबाव बनाया है. पिछले मैच में, सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने निडर अंदाज़ का प्रदर्शन करते हुए, जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. रॉयल्स के गेंदबाज़ भी अपनी रणनीतियों को अमल में लाने में सफल रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स (RR) संभावित प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई / तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर्स: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, रवि सिंह

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST