<
Categories: क्रिकेट

RCB vs SRH: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी… इन 3 खिलाड़ियों को हुआ IPL डेब्यू, देखें प्लेइंग XI

RCB vs SRH Playing XI: आरसीबी ने ओपनिंग मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RCB vs SRH Playing XI: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी के कप्तान ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. आरसीबी ने जोश हेजलवुड की जगह कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेइंग-11 में शामिल किया है. इसके अलावा यश दयाल की जगह पर अभिनंदन सिंह को शामिल किया है. अभिनंदन सिंह पहली बार आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलील अरोड़ा अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं.

इन खिलाड़ियों को हुआ डेब्यू

आरसीबी की ओर से उत्तर प्रदेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह पहली बार IPL के मैदान पर उतरे हैं. यश दयाल के टूर्नामेंट से बाहर होने के चलते अभिनंदन सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. साथ ही न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज जैकब डफी भी पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं. जैकब डफी को जोश हेजलवुड की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज सलील अरोड़ा अपना डेब्यू कर रहे हैं. सलील अरोड़ ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पंजाब की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों पर तूफानी शतक लगाया था.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RCB: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेपर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, जैकब डफी.

SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB और SRH के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं. वहीं, आरसीबी ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके अलावा 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST