झारखंड में JMM विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट. एयरबैग ने बचाई विधायक की जान, समर्थकों ने ली राहत की सांस. पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें.
झारखंड में एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त टल गया जब भवनाथपुर से JMM विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन एयरबैग खुलने से विधायक की जान बच गई. जानकारी के मुताबिक, यह घटना रमना श्री बंशीधर मुख्य मार्ग के सीरियाटोंगर मोड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कमांडर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को टक्कर मारी फिर उनकी गाड़ी से जा भिड़ी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा. हालांकि, राहत की बात यह रही कि एयरबैग समय पर खुल गया और विधायक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है.
हादसे की खबर फैलते ही विधायक के समर्थकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया, हालांकि उनके सुरक्षित होने की सूचना मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है.
रिपोर्ट: मनीष मेहता, रांची
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…