<
Categories: क्रिकेट

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच पर बारिश का साया! ओपनिंग मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? पिच रिपोर्ट भी देखें

RCB vs SRH Weather Forecast: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा, क्योंकि चिन्नास्वामी के मैदान की बाउंड्री छोटी है. साथ ही मौसम का भी बड़ा रोल होने वाला है. देखें वेदर और पिच रिपोर्ट...

RCB vs SRH Weather Forecast: भारतीय क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है. 28 मार्च की शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला खेला जाएगा. इसी रोमांचक मुकाबले के साथ IPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत होगी. क्रिकेट फैंस बेसब्री से बड़े मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी. इस ओपनिंग मुकाबले में टॉस की अहम भूमिका होने वाली है. साथ ही मौसम का मिजाज भी इस मुकाबले में अहम होने वाला है. ऐसे में इस महामुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि पिच और मौसम का क्या रहेगा?

एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम अक्सर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. चिन्नास्वामी की पिच सपाट होती है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. साथ ही इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी है, जिससे गेंदबाजों को रन रोकने में मुश्किल होती है. हालांकि इस मैदान पर पिछले 10 महीनों से कोई भी मुकाबला नहीं खेला गया है, लेकिन पिच पहले ही तरह होने की उम्मीद है.

वहीं, टॉस की बात करें, तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि इस मैदान पर टारगेट चेज करना आसान होता है. साल 2024 में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल मैच इसी मैदान पर खेला गया, जिसमें IPL का सबसे बड़ा स्कोर बना था. SRH ने आरसीबी के खिलाफ 287 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. इसक जवाब में आरसीबी ने भी 262 रन बना लिए हैं. ऐसे में जाहिर है कि इस मैच भी में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा.

कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?

आईपीएल फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मुकाबले में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. 28 मार्च को बेंगलुरु में मौसम साफ रहने वाला है. ऐसे में फैंस RCB बनाम SRH के रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद ले सकेंगे. हालांकि बेंगलुरु में दोपहर के समय गर्मी थोड़ी ज्यादा देखने को मिल सकती है. इस साल बेंगलुरु में पिछले सीजन से ज्यादा गर्मी होने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा. वहीं, रात के समय मैदान पर ओस आने की भी संभावना जताई जा रही है. अगर ओस आती है, तो दूसरी पारी में टारगेट चेज करना आसान हो जाएगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB और SRH के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का पलड़ा भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं. वहीं, आरसीबी ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके अलावा 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

रवि किशन ने सुनाया मजेदार किस्सा, ‘माधुरी के लिए बदला लुक’ योगी आदित्यनाथ की भी छूटी हंसी

हाल ही में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश की सुरक्षा पर बात…

Last Updated: March 28, 2026 16:35:16 IST

Dhoni Replacement: धोनी कुछ मैचों से बाहर! अब कौन करेगा विकेटकीपिंग? धाकड़ बल्लेबाज रेस में सबसे आगे

Dhoni Replacement: एमएस धोनी कुछ शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. धोनी की पिंडली (काफ) में…

Last Updated: March 28, 2026 16:20:26 IST

नौकरी मांगने आया या लेने? इंटरव्यू में कैंडिडेट ने ही पूछे CEO से दानादन सवाल, फिर ठुकरा दिया ऑफर

Interview Gone Wild: एक Reddit पोस्ट में, CEO ने बताया कि कैसे एक सीनियर एकेडमिक,…

Last Updated: March 28, 2026 16:21:58 IST

Amrit Bharat Express: बिना AC के भी मिल रही है लग्जरी वाली फीलिंग! जानें क्यों इस ट्रेन के दीवाने हुए यात्री, 100% से ज्यादा हुई भीड़

Amrit Bharat Express: बिना AC के भी लग्जरी का अहसास! अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधाओं…

Last Updated: March 28, 2026 16:02:33 IST

IPL में चीयरलीडर्स की कमाई का राज क्या है, कौन सी टीम देती है सबसे ज्यादा पैसा? देखें लिस्ट

IPL Cheerleaders salary: इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में खिलाड़ी और कप्तान ही नहीं,…

Last Updated: March 28, 2026 15:55:06 IST

Assam Election 2026: कई महिलाओं ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को दी फ्लाइंग किस तो एक ने चूम लिया, वीडियो वायरल

Women Supporters Kiss CM Himanta: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को…

Last Updated: March 28, 2026 16:13:10 IST