<
Categories: देश

Bengal Election 2026: अमित शाह का ममता बनर्जी पर जोरदार हमला, 10 प्वाइंट्स में जानें BJP की चार्जशीट

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर अब तक का जोरदार हमला बोला है. आज खुद अमित शाह ने मैदान संभालते हुए ममता बनर्जी पर 14 गंभीर आरोप लगाए.

Amit Shah on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज टीएमसी के खिलाफ जबरदस्त हमला बोला. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 14 आरोपों वाली चार्जशीट जारी की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि ममता हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं, जो अब खत्म होने वाली है.

चुनाव आयोग को गाली देना सिर्फ वही कर सकती है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने बंगाल में लागातार बढ़त हासिल की है. हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता तक पहुंचकर ये संदेश दिया है और अब जनता भी तैयार है.

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कौन-कौन से आरोप लगाए?

  1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बंगाल में भय डर भ्रष्टाचार की सरकार है. बंगाल की जनता को तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को चुनना है.
  2. असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठ बंद हो गई है अब सिर्फ बंगाल से ही घुसपेठ हो रही है.
  3. सफेदपोश सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे हैं. घुसपैठियों को प्रोटेक्शन मिल रहा है. कट मनी आम बात हो चुकी है. सिंडिकेट पर नो एक्शन दिख रहा है.
  4. ये चार्जशीट पिछले 15 वर्षों का ममता का काला चिट्ठा है.
  5. 2014 में 17 फीसदी वोट था, 2021 में वोट 41 फीसदी पर पहुंचा और 2024 में 39 प्रतिशत वोट हुआ.
  6. यह चुनाव बंगाल की मुक्ति का चुनाव है. अपने ही देश ने माइनॉरिटी बनने का डर महिलाओं की सुरक्षा का चुनाव है.
  7. ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली है, कभी पैर तुड़वा लेती है, कभी सिर पर पट्टी बांध लेती है, कभी चुनाव आयोग को गाली देती है.
  8. एसआईआर पूरे देश में हुआ. केरल और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में हुआ. कहीं भी चुनाव आयोग को इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ी.
  9. घुसपैठ के कारण सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा कमजोर हो गई है.
  10. महिलाओं के खिलाफ 34708 मामले दर्ज हुए है. आरजी कर केस के अपराधियों को राज्यसभा भेज दिया गया.
Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST