<
Categories: देश

West Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी की ममता के खिलाफ चार्जशीट, गिनाए सरकार के ‘गुनाह’

West Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल चुनाव को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. साथ ही सीएम ममता बनर्जी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है. शनिवार (28 मार्च, 2026) को केंद्रीय मंत्री ने एक पत्रकार वार्ता करके पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की. इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ दल के खिलाफ पार्टी के आरोपों का ब्योरा दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से भय, डर भ्रष्टाचार की सरकार है. उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता को तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ यह बंगाल की जनता की चार्जशीट है. 

टीएमी से तो कम्यूनिस्ट अच्छे

अमित शाह ने कहा कि असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठ बंद हो गई है, जबकि बंगाल से ही घुसपैठ हो रही है. पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनाव से जुड़ी है. चार्जशीट को अमित शाह ने पिछले 15 वर्षों का ममता सरकार का काला चिट्ठा बताया. उन्होंने कहा कि सफेदपोश सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे हैं. ममता सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों को प्रोटेक्शन मिल रहा है और कट मनी आम बात हो चुकी है. आलम यह है कि पश्चिम बंगाल की जनता खुद कह रही है कि इससे तो कम्युनिस्ट ही अच्छे थे. 

भाजपा का बढ़ा वोट प्रतिशत

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी का 17 प्रतिशत वोट था और 2021 में वोट 41 फीसदी पर पहुंचा. इसके बाद 2024 में 39 प्रतिशत वोट हुआ.उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल की मुक्ति का चुनाव है. यह चुनाव अपने ही देश ने माइनॉरिटी बनने का डर महिलाओं की सुरक्षा का है. साथ ही कहा कि यह चुनाव अपनी जान जाने के डर से आज़ाद होने का चुनाव है. अमित शाह ने ममता सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि यह चुनाव प्रॉपर्टी और पक्का घर मिलने की उम्मीद का है. युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद का चुनाव है. घुसपैठ से बचाव की उम्मीद का चुनाव भी है. 

ममता खेलती हैं विक्टिम कार्ड

 उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार आएगी. राज्य सरकार पर हमला बोलते हुआ कहा कि  ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली है. कभी पैर तुड़वा लेती हैं तो कभी सिर पर पट्टी बांध लेती है तो कभी चुनाव आयोग को गाली देती हैं. SIR का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि पूरे देश में यह हुआ. केरल,तमिलनाडु में सब जगह हुआ और कहीं भी चुनाव आयोग को इतनी मशक्कत नहीं करना पड़ी. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को एक-एक को चुन चुनकर बाहर निकाल देंगे.

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणापत्र की तैयारियां चल रही हैं. इसे अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। घोषणापत्र जारी करने के लिए 5 अप्रैल की तारीख पर विचार किया जा रहा है. इसके पश्चिम बंगाल में विकास, बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन, कानून व्यवस्था और कल्याणकारी उपायों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी नहीं थमे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड कमाई 477 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…

Last Updated: October 20, 2026 06:20:47 IST

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST