<
Categories: क्रिकेट

2027 के विश्व कप में पक्का खेलेंगे रोहित-कोहली, शिखर धवन ने कर दी भविष्यवाणी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027) में अब सिर्फ एक साल से थोड़ा अधिक समय बचा है, और ऐसे में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि दोनों दिग्गजों को इस बड़े टूर्नामेंट में जरूर खेलना चाहिए.

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2026) में अब सिर्फ एक साल से थोड़ा अधिक समय बचा है, और ऐसे में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि दोनों दिग्गजों को इस बड़े टूर्नामेंट में जरूर खेलना चाहिए. चयन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच धवन का मानना है कि इतने बड़े वैश्विक टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम होती है.

रोहित और कोहली ने पिछले एक साल में वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कम मैच खेलने के कारण उनकी लय पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. साथ ही उम्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या बढ़ती उम्र उनके रिफ्लेक्स और फिटनेस को प्रभावित कर सकती है. 2027 वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा 40 की उम्र पार कर चुके होंगे, जबकि विराट कोहली भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव में होंगे. हालांकि, धवन को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने साफ कहा कि भारत को वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में अनुभव की जरूरत होगी और रोहित-कोहली जैसे खिलाड़ी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

धवन ने कहा, “बिल्कुल वे खेल सकते हैं और उन्हें खेलना भी चाहिए. रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं, और जब वनडे वर्ल्ड कप जैसा टूर्नामेंट सिर्फ एक साल दूर हो, तब टीम को अनुभव की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.” इसके अलावा धवन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी निडर बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका आत्मविश्वास शानदार है.

धवन ने कहा कि 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह वैभव सहजता से शॉट खेल रहे हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने विश्वास जताया कि अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलेगा. वैभव सूर्यवंशी बहुत अच्छा कर रहे हैं. मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं. जिस तरह वह 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों का आसानी से सामना कर रहे हैं, वह शानदार है. वह दिन दूर नहीं जब वह भारत के लिए डेब्यू करेंगे.”

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: Rohit Sharma

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST