<

साईं मंदिर के पीछे किसने फेंके गोवंश के अवशेष? आगर-मालवा में भारी बवाल के बाद अब ‘पोस्टमार्टम’ खोलेगा मौत का राज

एमपी के आगर मालवा में साईं मंदिर के पीछे गौवंश के अवशेष मिलने से कोहराम मच गया है. इधर खबर फैलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लगे. दूसरी तरफ गोवंश के अवशेषों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई. प्रदर्शनकारियों ने अवशेषों का पोस्टमार्टम कराने और गौवंश हत्या के खिलाफ मुजरिमों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में साईं मंदिर के पीछे गौवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों की गुस्सा फूट पड़ा. इसके कारण बुधवार को शहर में सांप्रदायिक तनाव और भारी आक्रोश की स्थिति बन गई. गौवंश को न्याय दिलाने के लिए पहले हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया, फिर गौवंश की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालके सख्त कार्रवाई की मांग की. आगर मालवा के वार्ड नंबर-19 से मिले गोवंशों के बिखरे अवशेषों को समेटने के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सैकड़ों कार्यकर्ता जब प्रदर्शन करने लगे तो पुलिस ने मामले को समझा-बुझाके शांत कराया और जांच का आश्नासन दिया.

गोवंश हत्या के खिलाफ विरोध

हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई प्रतीकात्मर शव यात्रा शहर के प्रमुख इलाकों से होते हुए छावनी नाके पर पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने गोवंश के हत्या दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की.  

क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मांग

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में गोवंश के शेष अवशेषों की तलाश कर विधि-विधान से अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम के माध्यम से मौत के कारणों का पता लगाना, और यदि हत्या की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शामिल है.

पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

शहर में गोवंश हत्या के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मिलिंद ढोके, मोतीलाल कुशवाह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया.

पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज

एसडीओपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को शाम 4 बजे तक का समय दिया. वहीं, एसडीएम मिलिंद ढोके ने बताया कि शेष अवशेषों की तलाश जारी है और पोस्टमार्टम के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे. रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST