<
Categories: क्रिकेट

MI vs RR: हार्दिक पांड्या की वापसी! DC से हार के बाद मुंबई करेगी ये बदलाव, ऐसी होगी राजस्थान की प्लेइंग XI

RR vs MI Predicted Playing XI: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम में कई बदलाव किए जाएंगे. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या वापसी कर सकते हैं, जिनके आने से पूरी टीम का कॉम्बिनेशन बदल जाएगा. जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11...

RR vs MI Predicted Playing XI: IPL 2026 के 11वें दिन राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. राजस्थान ने अपने शुरुआती 2 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद वापसी करने के लिए तैयार है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी कर सकते हैं. वह पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ नहीं खेल पाए थे, जिसके चलते पूरी टीम का कॉन्बिनेशन बदल गया था. ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या वापसी करते हैं, तो राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस कई बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी. देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11…

मुंबई इंडियंस में होंगे कई बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिलाई पाए थे. अब हार्दिक मुंबई की टीम के साथ जुड़ चुके हैं. उन्हें नेट्स में भी प्रैक्टिस करते देखा गया है. ऐसे में उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में वापसी कर सकते हैं. हार्दिक पांड्या के आने से टीम के कॉम्बिनेशन में कई बदलाव होंगे. इस मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट भी वापसी कर सकते हैं, जबकि कॉर्बिन बॉश को बाहर बैठना पड़ेगा. वहीं, बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी. खासकर सूर्यकुमार यादव पर फैंस की नजरें होंगी. सूर्यकुमार यादव का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है.

कैसी होगी राजस्थान की प्लेइंग XI?

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ध्रुव जुरेल और रियान पराग तीसरे-चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. इसके बाद शिमरॉन हेटमायर और डोनोवन फरेरा मिडिल ऑर्डर संभालेंगे. वहीं, रविंद्र जडेजा लोअर ऑर्डर में खेलते नजर आएंगे. वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा दिखाई देंगे. हालांकि संदीप शर्मा की जगह बृजेश शर्मा को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने इसी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

गूगल मैप ने दिया धोखा, बिहार में खोई अरुणाचल प्रदेश की बाइकर, फिर दो अजनबियों ने की ऐसी मेहमाननवाजी कि…

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. पूर्व मिस अरुणाचल…

Last Updated: April 7, 2026 16:31:44 IST

‘डॉलर ऊपर हो या नीचे…’ सलमान खान ने नेटिजन्स को दिया करारा जवाब, राजपाल यादव ने जताया आभार

हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने राजपाल यादव पर टिप्पणी की.…

Last Updated: April 7, 2026 16:31:02 IST

बैठ जा वरना… अक्षय कुमार ने राजपाल यादव से किया मजाक, पहले नहीं मिली कुर्सी, तो कभी खींची टांग

भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने राजपाल यादव से मजाक में कुछ…

Last Updated: April 7, 2026 16:12:00 IST

IPL का पहला आदिवासी खिलाड़ी, कौन हैं रांची के क्रिस गेल कहे जाने वाले रोबिन? मुंबई इंडियंस कब देगी मौका

झारखंड से आने वाले युवा खिलाड़ी रोबिन मिंज को रांची का क्रिस गेल कहा जाता…

Last Updated: April 7, 2026 16:08:04 IST

TMKOC की ‘दयाबेन’ के पिता का हुआ निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस; शाहरुख-सलमान संग किया था काम

Dayaben Father Passes Away: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस…

Last Updated: April 7, 2026 16:09:02 IST