सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. पूर्व मिस अरुणाचल प्रदेश और सोलो बुलेट बाइकर तेनजिन मेटोह बिहार के भागलपुर शहर में होटल खोजते हुए रास्ता भटक गईं. जब गूगल मैप ने भी उनका साथ छोड़ दिया, तो दो स्थानीय युवकों ने उनकी सहायता की.
बिहार में खोई अरुणाचल प्रदेश की बाइकर
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक हृदयस्पर्शी वीडियो ने बिहार के लोगों की सादगी और उदारता को एक बार फिर से साबित कर दिया है.
दरअसल, पूर्व मिस अरुणाचल प्रदेश और सोलो बुलेट बाइकर तेनजिन मेटोह बिहार के भागलपुर शहर में होटल खोजते हुए रास्ता भटक गईं. जब गूगल मैप ने भी उनका साथ छोड़ दिया, तो दो स्थानीय युवकों ने उनकी इस तरह से सहायता की कि अब वो जीवन में कभी बिहार की मेहमान-नवाजी भूल नहीं पाएंगी.
तेनजिन ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब गूगल मैप फेल हो गया, तब बिहार के इन दो अजनबी भाइयों ने मेरी मदद की.” वीडियो में तेनजिन खुद को पेश करते हुए बताती हैं कि भागलपुर की भीड़भाड़ वाली गलियों में वे रास्ता भूल गई थीं. होटल ढूंढने में परेशान होकर उन्होंने दो स्थानीय युवकों से मदद मांगी. वे युवक वीडियो में नजर आते हैं और अपना नाम बताते हुए तेनजिन को सही दिशा दिखाते हैं.
यह दो युवक न सिर्फ रास्ता बताने तक सीमित रहे, बल्कि तेनजिन को उनके होटल तक छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने अपने निजी कामकाज को स्थगित कर दिया और अरुणाचल की इस बेटी को सुरक्षित जगह पहुंचाया. तेनजिन ने इस घटना को “सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक” बताया.उन्होंने लिखा कि उत्तर-पूर्व के लोग अक्सर अन्य राज्यों में भेदभाव का शिकार होते हैं, लेकिन यह अनुभव बिल्कुल उल्टा था.
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बिहार की तारीफों के पुल बंध गए. एक यूजर ने लिखा, “यही असली बिहार है!” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अतिथि देवो भव का सच्चा उदाहरण.” इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “मैप गलत हो सकता है, इंसान नहीं.” हजारों लोग इस वीडियो को शेयर कर बिहार की मेहमाननवाजी की मिसाल कायम कर रहे हैं. बता दें कि तेनजिन मेटोह सोलो बुलेट राइडर के रूप में पहचानी जाती हैं. वे अक्सर देशभर की यात्रा करती हैं और अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.
Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…
गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…
Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…
CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…