<
Categories: मनोरंजन

TMKOC की ‘दयाबेन’ के पिता का हुआ निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस; शाहरुख-सलमान संग किया था काम

Dayaben Father Passes Away: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस दिशा वकानी उर्फ दयाबेन के पिता का निधन हो गया. उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलिवदा कह दिया.

टीवी की दुनिया में दयाबेन के किरदार से चर्चित दिशा वकानी के पिता और अभिनेता भीम वकानी का निधन हो गया है. इसकी जानकारी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित कुमार मोदी ने दी है. आपको बता दें कि उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कुछ एपिसोड में अभिनय किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान संग भी काम किया है.

निधन को लेकर क्या जानकारी आई सामने?

टीवी सीरियल TMKOC के निर्माता असित मोदी ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन सुबह उनके परिवार से हमें पता चला कि उनका निधन हो गया है. भीम वकानी एक महान चित्रकार, अभिनेता और निर्देशक थे. उन्होंने ‘ लगान’ में भी काम किया था. उनकी बेटी दिशा वकानी की ‘दया बेन’ के रूप में सफलता में उनका बड़ा योगदान था.  उन्होंने दिशा के करियर को संवारने में बहुत बड़ा योगदान दिया.’ हालांकि, आपको बता दें कि उनके निधन का सही कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है.

कौन थे भीम वकानी?

भीम वकानी एक दिग्गज फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे, जिन्होंने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा में सहायक भूमिकाओं से अपनी एक अलग पहचान बनाई. भीम वकानी ने बॉलीवुड में एक स्थिर करियर बनाया और अक्सर बड़ी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं. दिवंगत अभिनेता सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान सहित कई सितारों के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में काम किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड से परे गुजराती थिएटर और टीवी में एक जाना-पहचाना चेहरा थे.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST

अमृतसर में खोये बुजुर्ग पहुंच गए गया, एक अजनबी ने AI का इस्तेमाल करके ढूंढ़ा गांव, बुजुर्ग को उनके परिवार से मिलाया

अमृतसर में हरमंदिर साहिब दर्शन करने आये एक बुजुर्ग अपने परिवार से बिछड़ने के बाद…

Last Updated: September 20, 2026 19:55:44 IST