<
Categories: मनोरंजन

हैवान बना प्रेमी! देह व्यापार में धकेला, पति के घर से हुईं बेदखल; सड़क पर लावारिस पड़ी रही एक्ट्रेस की लाश

Bollywood Actress: बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने मात्र 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस ने अपने जीवन में इतने दर्द सहे कि उनकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देंगे.

70 के दशक में बॉलीवुड में एक अभिनेत्री ने कदम रखा और सिनेमाई दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. लेकिन चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे एक ऐसी दर्दनाक कहानी छिपी है, जो आपको हैरान कर सकती है. इस एक्ट्रेस ने अपने जीवन में देह व्यापार से लेकर मारपीट तक कई कष्ट झेले हैं. इतना ही नहीं, इस अभिनेत्री को मरने के बाद चार कंधे तक नहीं नसीब हुए थे.

कौन थीं वो अभिनेत्री?

हम जिस अभिनेत्री बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस विमी हैं. पंजाब में जन्मी इस एक्ट्रेस ने शशि कपूर, सुनील दत्त, राज कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं संग काम किया था. उन्होंने 1960-70 के दशक में कई फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया था.

कैसे शुरू हुआ फिल्मी सफर?

एक दिन एक्ट्रेस पार्टी में गई हुई थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर रवि से हुई. इसके बाद ही विमी का सिनेमाई सफर शुरू हुआ और बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘हमराज’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसमें वो सुनील दत्त और राजकुमार के साथ नजर आईं.

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी

अभिनेत्री विमी ने बिजनेसमैन के बेटे शिव अग्रवाल से शादी कर ली थी. उनके दो बच्चे थे. आपको बता दें दोनों ने प्रेम विवाह किया था और परिवार इस शादी के खिलाफ था. इसकी सबसे बड़ी वजह थी उम्र और जातिगत अंतर.

ससुरालवालों ने घर से किया बेदखल

शादी के बाद एक्ट्रेस विमी के ससुरालवाले नहीं चाहते थे की वो फिल्मों में काम करें. लेकिन उनके पति ने उनका समर्थन किया. इसके बाद ससुराल वालों ने दोनों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया.

पति से खराब हुए रिश्ते

एक समय विमी बड़े पर्दे पर मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार थीं. लेकिन जब एक्ट्रेस के पति ने उनके करियर में दखलअंदाजी की, तो उनको फिल्में मिलने बंद हो गई. इससे आर्थिक तंगी आ गई. इस वजह से पति से भी रिश्ते खराब होने लगे. पैसे की तंगी देखकर अभिनेत्री के पति शराब पीने लगे और उनके साथ मारपीट की. फिर कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए.

प्रेमी ने करवाया गंदा काम

पति से अलग होने के बाद विमी को प्रोड्यूसर जॉली से प्यार हो गया. बताया जाता है कि जॉली एक्ट्रेस को छोटे-छोटे मेकर्स के साथ काम करने के लिए समझौता करने को कहता था. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस के दोस्त बताते हैं कि वह देह व्यापार में शामिल हो गई थीं. जॉली पर उन्हें बर्बाद करने का आरोप लगाया गया था.

कोई भी कंधा देने वाला नहीं था

एक्ट्रेस का 1977 में लिवर फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया था. उनका निधन अस्पताल में शराब के चलते हुआ था. बताया जाता है कि एक्ट्रेस के पार्थिव शरीर को घर ले जाने वाला भी कोई नहीं था.और हालात इतने खराब थे कि विमी का शव ठेले से शमशान घाट ले जाया गया.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST