<

खाकी का ‘एंटी रोमियो’ एक्शन: राह चलती महिलाओं से छेड़खानी पड़ी भारी, पुलिस ने दबोचा, अब होगा इलाज!

Bareilly Harassment Case:इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बरेली की सड़कों पर अब मनचलों के लिए कोई जगह नहीं है. पुलिस की गश्त और एंटी रोमियो स्क्वाड की चौकसी ने महिला के साथ हो रही छेड़छानी को रोका और मनचले को पकड़के अरेस्ट किया.

Bareilly Harassment Case: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है. इसी क्रम में थाना इज्जतनगर क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर कड़ा संदेश दिया है. आरोपी राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था, जिससे इलाके में असहज माहौल बन गया था.

एंटी रोमियो टीम ने दी खबर

यह घटना 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:40 बजे की है. एंटी रोमियो टीम त्रिशूल तिराहे के पास नियमित गश्त कर रही थी. तभी स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक युवक सड़क किनारे खड़ा होकर आने-जाने वाली महिलाओं को घूर रहा है और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है. शिकायत मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

मनचले को दबोचा

पुलिस ने देखा कि युवक महिलाओं से अशोभनीय बातें कर रहा था, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रही थीं. पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और लगभग 100 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया.

पुलिस ने किया अरेस्ट

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदिल अंसारी (28 वर्ष) निवासी बिधौलिया, थाना सीबीगंज के रूप में हुई है. तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन उसकी हरकतें सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ पाई गईं.

महिलाओं से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

Petrol Diesel Price: छठ पर तेल का दाम बढ़ा या घटा? दिल्ली से पटना तक जानें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 16 November 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है,…

Last Updated: November 16, 2026 07:23:40 IST

Ramayana Box Office Collection: ‘रामायण’ का तूफान, दूसरे रविवार भी की छप्परफाड़ कमाई; तोड़े कई रिकॉर्ड

'Ramayana' box office collection day 11: दूसरे रविवार को फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में…

Last Updated: November 16, 2026 07:14:04 IST

धार में TI पर युवती को अश्लील वीडियो और WhatsApp मैसेज भेजने का आरोप, शिकायत करने पहुंची तो थाने से निकाला

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा…

Last Updated: November 15, 2026 23:28:44 IST

2035 तक ICC ने तय किया क्रिकेट का कैलेंडर, भारत को मिली दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

ICC Cricket Calendar 2035: ICC ने 2035 तक होने वाले प्रमुख पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का…

Last Updated: November 15, 2026 22:59:52 IST

14 दिन तक गहरी खाई में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा शिक्षक, मटमैला पानी पीकर बचाई जान, चरवाहे ने ऐसे खोज निकाला

Odisha teacher rescue: ओडिशा के कंधमाल जिले में भूस्खलन के दौरान लापता हुए 47 वर्षीय…

Last Updated: November 15, 2026 22:52:04 IST